गुजरात चुनाव में दुल्हन की जागरूकता की तस्वीर वायरल

गुजरात

गुजरात के जामनगर में लोकतंत्र के प्रति समर्पण की खूबसूरत तस्वीर सामने आई. यहां एक युवती ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर मतदान को प्राथमिकता दी. शादी की रस्मों और तैयारियों के बीच वह दुल्हन के जोड़े में सीधे मतदान केंद्र पहुंची और अपने वोट डाला.

जामनगर नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय स्वशासन चुनाव के लिए मतदान हो रहा था. इसी दौरान गुलाबनगर की रहने वाली मीरा परमार ने जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण पेश किया. अपनी शादी के दिन जब आमतौर पर दुल्हन तैयारियों में व्यस्त रहती है, मीरा ने सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचने का फैसला किया.

लाल जोड़े में मीरा जब पोलिंग बूथ पहुंचीं तो वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए. मतदान कर्मियों से लेकर अन्य मतदाता तक सभी ने उनके इस कदम की सराहना की. मीरा ने मतदान किया, उंगली पर स्याही लगवाई और फिर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं.

मीरा ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. लोकतंत्र को मजबूत करने का अवसर भी महत्वपूर्ण है. उनका मानना है कि अगर हर नागरिक मतदान को प्राथमिकता दे, तो देश और समाज दोनों मजबूत होंगे.

मीरा के इस फैसले का उनके परिवार और रिश्तेदारों ने भी खुलकर स्वागत किया. सभी ने उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी की तारीफ की. परिवार का कहना है कि मीरा ने न सिर्फ अपने लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश दिया है.

जामनगर जिला प्रशासन ने भी मीरा के इस कदम की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में बेहद कारगर साबित होती है.

बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की 9,000 से अधिक सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. अब मीरा परमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग उनकी सराहना कर रहे हैं.

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज की अनोखी टिप्पणी, पत्नी की पॉकेट मनी पर कही ये बात

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी की ओर से अतिरिक्त 1500 डॉलर की मांग पर जज ने दिलचस्प टिप्पणी की।…

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत, रामबन में वन-वे व्यवस्था लागू; बदला रास्ता

उधमपुर  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581