इंदौर एवं छतरपुर में 1 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक मूल्‍य की अवैध शराब जब्त

भोपाल 

प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सघन एवं सुनियोजित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर एवं छतरपुर पुलिस ने अलग – अलग कार्यवा‍ही करते हुऐ 1 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त दो ट्रक, एक कार एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

इंदौर

थाना कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 927 पेटी (11,124 लीटर) अवैध शराब, परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक एवं एक कार जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।

छतरपुर

जिले के थाना गुलगंज पुलिस ने टीकमगढ़ रोड स्थित काठन नदी पुल के पास घेराबंदी कर अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 125 पेटी (1,125 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक सहित लगभग 21 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मैहर

थाना तालापुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 61.380 लीटर अवैध शराब एवं एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 50 हजार रूपए की संपत्ति जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Related Posts

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़. रेवेन्यू पटवारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बलराज सिंह औजला के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…

चचेरे भाई की हार से नाराज बेटे ने घर में मचाया उत्पात, बीच-बचाव करने आई मां की गई जान

उदयपुर  राजस्थान के उदयपुर जिले में सरपंच चुनाव में चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात को लेकर परिवार में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581