पानीपत में 240 दिन में पूरा होगा विकास कार्य, एसडी मॉडर्न चौक से परमहंस कुटिया तक बनेगी सड़क

पानीपत
 शहर के वार्ड-9 में सड़क, पेयजल और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ी परियोजना पर काम शुरू किया है।

इसके तहत एसडी माडर्न चौक से परमहंस कुटिया होते हुए अशोक चावला के मकान तक सीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर पानी की लाइन और सीवर लाइन बिछाने का काम भी किया जाएगा। तीनों कार्यों पर नगर निगम की ओर से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं।

एक ही परियोजना में सड़क, पानी और सीवर का काम
पार्षद नवल जिंदल ने बताया कि नगर निगम की योजना के अनुसार वार्ड-9 में एसडी माडर्न चौक से परमहंस कुटिया होते हुए अशोक चावला के मकान तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ पेयजल आपूर्ति के लिए नई पानी की लाइन और सीवरेज व्यवस्था के लिए सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी।

इससे क्षेत्र के लोगों को सड़क की सुविधा मिलने के साथ पेयजल और सीवरेज संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। एक ही परियोजना में तीनों कार्य शामिल होने से भविष्य में सड़क की खुदाई की जरूरत भी कम हो सकती है।

240 दिन में पूरा होगा काम
इस परियोजना के लिए 1,53,11,691 रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। संबंधित एजेंसी को काम पूरा करने के लिए 240 दिन का समय दिया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम ने ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एजेंसियां 20 नवंबर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे निविदाएं खोली जाएंगी। यह टेंडर रिकॉल किया गया है।

योजना के तीन मुख्य लाभ
    1. सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा। बरसात में कीचड़ और गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी।
    2. नई पानी की लाइन बिछने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याएं कम होने और लोगों को बेहतर जल सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    3. नई सीवर लाइन बिछने से गंदे पानी की निकासी बेहतर होगी। जलभराव और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    एक ही परियोजना में सड़क, पेयजल और सीवर के काम होने से क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। साथ ही, भविष्य में अलग-अलग सुविधाओं के लिए बार-बार सड़क खोदने की जरूरत भी कम होगी। -नवल जिंदल, पार्षद, वार्ड-9

 

Related Posts

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़. रेवेन्यू पटवारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बलराज सिंह औजला के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…

चचेरे भाई की हार से नाराज बेटे ने घर में मचाया उत्पात, बीच-बचाव करने आई मां की गई जान

उदयपुर  राजस्थान के उदयपुर जिले में सरपंच चुनाव में चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात को लेकर परिवार में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581