लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

हर्षद चोपड़ा टेलीविजन के बड़े हीरो हैं. उनके हर सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और प्यार दिया. इसलिए जब पता चला कि वो लॉकअप में आ रहे हैं, तो फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई. फैन्स अपने फेवरेट हीरो की रियल पर्सनैलिटी देखने के लिए बेताब थे. लॉकअप में हर्षद ने जबरदस्त तरीके से एंट्री ली और फैन्स का दिल खुश हो गया.

पर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा हर्षद अपने गेम में फिसड्डी साबित होने लगे. शो में उनका गेम सिर्फ शिवांगी जोशी के ईदगिर्द घूमता दिखा. टीवी के बड़े हीरो से बड़ा करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वो बड़ा या छोटा तो छोड़िए, कुछ करते ही नहीं दिख रहे हैं. जो लोग हर्षद चोपड़ा को उनके काम के लिए उन्हें सम्मान और प्यार दे रहे थे. वही लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

फराह ने लगाई फटकार
हर्षद चोपड़ा 43 साल के हैं, लेकिन शो में उनकी हरकतें बच्चों वाली लग रही हैं. वो शिवांगी को जिताने के लिए अपने टास्क हार रहे हैं. लॉकअप के अंदर वो सिर्फ और सिर्फ शिवांगी से बात करते दिखते हैं. ऐसा लगता है कि वो लॉकअप अपने लिए नहीं, बल्कि शिवांगी के लिए आए हैं. अच्छा बात सिर्फ शिवांगी तक सीमित नहीं है. जब भी किसी मुद्दे पर बोलने की बारी आती है. वो एक्टिंग करने लगते हैं. वो किसी भी बात को ऐसे बोलते हैं, जैसे टीवी सीरियल में डायलॉग बोल रहे हैं.

हर्षद की बातों से लेकर हावभाव तक सब कुछ एक्टिंग लगता है. ये बात सिर्फ शो देखने वाले नहीं कर रहे हैं, बल्कि होस्ट फराह खान भी उन्हें ओवरएक्टिंग के लिए डांट चुकी हैं. फराह कई बार उनसे इरिटेट भी लगीं. शो के कंटेस्टेंट ने भी हर्षद को गेम पर फोकस करने के लिए कहा, लेकिन उन्हें किसी की बात का कोई फर्क नहीं पड़ा.

हर्षद को देखकर फैन्स बस यही कहते हैं कि यार आप बच्चों वाली हरकतें क्यों कर रहे हो. रियलिटी शो में रियल पर्सनैलिटी दिखाओ, एक्टिंग नहीं. सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है. ये सब देखकर लगता है कि हर्षद ने लॉकअप में आकर गलती कर दी है. अब उन्हें इस बात का एहसास कब होगा, ये देखना होगा. बाकी उनके फैन्स यही चाहेंगे कि अभी भी समय है. उन्हें एक्टिंग छोड़कर अपने गेम पर ध्यान देना चाहिए.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581