टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत का दमदार अंदाज, फैंस बोले—धोनी स्टाइल रिप्लाई

लंदन
आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर सुर्खियों में आ गई हैं. लंदन में आयोजित 'कैप्टन्स कार्निवल' कार्यक्रम के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी. हरमनप्रीत ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी.

37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप होगा, तो भारतीय कप्तान ने जवाब देने के बजाय ऐसा सवाल दागा कि माहौल ही बदल गया. उनका जवाब सुनकर कई लोगों को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई, जो अपने करियर के दौरान ऐसे सवालों का जवाब बेहद चतुराई और सादगी से दिया करते थे.

टी20 विश्व कप से पहले आयोजित कार्यक्रम में एक रिपोर्टर ने हरमनप्रीत कौर से पूछा, 'क्या यह आपका आखिरी टी20 विश्व कप होगा?'

इस पर हरमनप्रीत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'क्यों?'

रिपोर्टर ने जवाब दिया, 'बस पूछ रहा था.'

इसके बाद भारतीय कप्तान ने पलटकर पूछा, 'क्या आपको लगता है कि मुझे खेलना बंद कर देना चाहिए?'

रिपोर्टर ने तुरंत कहा, 'बिल्कुल नहीं.'
इस पर हरमनप्रीत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'तो फिर आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं?' इस जवाब के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे और रिपोर्टर के पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा.

हरमनप्रीत कौर का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई प्रशंसकों ने इसे 'धोनी स्टाइल रिप्लाई' बताया है. महेंद्र सिंह धोनी भी अपने करियर में रिटायरमेंट से जुड़े सवालों का जवाब अक्सर इसी अंदाज में देते थे- कम शब्द, लेकिन सीधा असर. हरमनप्रीत ने अपने जवाब से साफ कर दिया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है, न कि संन्यास पर.

पिछले साल भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे विश्व कप खिताब जीता था. इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा करने के बाद संन्यास का ऐलान कर सकती हैं. लेकिन हरमनप्रीत ने तब भी साफ कर दिया था कि उनका क्रिकेट छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा था कि जब तक वह टीम के लिए योगदान दे सकती हैं, तब तक खेलती रहेंगी.

2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली हरमनप्रीत कौर आज भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान बन चुकी हैं.  वह भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं और वनडे व टी20 दोनों फॉर्मेट में 4000 से अधिक रन बना चुकी हैं, उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं और वह आज भी टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं.

विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें मौजूद हैं.

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581