ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए गुरुग्राम पुलिस की पहल, जाम और गलत पार्किंग रोकेंगे 107 राइडर्स

गुरुग्राम.

गुरुग्राम की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल की है। शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 107 राइडर्स की तैनाती की गई है। ये राइडर पूरे शहर में घूम-घूमकर जाम की स्थिति, गलत पार्किंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे और मौके पर ही व्यवस्था संभालेंगे।

यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ये राइडर यातायात की निगरानी करने, वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। तैनाती के तहत 30 से ज्यादा राइडर को पुराने शहर में, 30 राइडर को नए गुरुग्राम में लगाया गया है। बाकी राइडर्स को साउथ जोन और मानेसर जोन में तैनात किया गया है।

चालान भुगतान की प्रक्रिया को सरल
ट्रैफिक पुलिस ने चालान भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विंडो की संख्या एक से बढ़ाकर छह की गई है, ताकि चालान भुगतने वाले लोगों को परेशानी न हो। विंडो की संख्या बढ़ने से चालान भुगतने के प्रतीक्षा समय को कम किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किए गए 107 राइडर सड़कों पर वाहनों के संचालन की निगरानी करेंगे। वे वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे। यातायात पुलिस ने 12 अक्तूबर को कुल 3,044 वाहनों के चालान काटे।

इनमें नो एंट्री के 69, खतरनाक ड्राइविंग के 117 और बिना पीयूसी के 220 चालान शामिल थे। वहीं, गलत दिशा में वाहन चलाने के 266, लेन बदलने के 163, गलत पार्किंग के 220 चालान, दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के 246 व पिलियन राइडर बिना हेलमेट के 164 चालान काटे गए। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के 294 और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के 181 चालान किए गए।

Related Posts

अहमदाबाद: सैजपुर बोघा में निजी विवाद में एक सुरक्षा गार्ड पर हमला किया गया, सड़क पर बेल्ट से पीटा गया, पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद के सैजपुर बोघा इलाके में रहने वाले और सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले 36 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच लोगों और 10 अन्य की भीड़ ने…

बिहार की DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर संपत्ति का खुलासा, 11 जगह जमीन और आलीशान बिल्डिंग चर्चा में

पूर्णिया किशनगंज में शिक्षा विभाग के डीपीओ रूबी कुमारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार (3 नवंबर)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581