लॉर्ड्स में होगा महा फाइनल, इंग्लैंड के होम एडवांटेज बनाम ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन अनुभव

लंदन
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले का मंच पूरी तरह सज चुका है। आज यानी कि रविवार, 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मेजबान इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। इस पूरे टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने बेहद कमाल का प्रदर्शन किया है और अब दोनों की नजरें विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम करने पर टिकी हैं। इंग्लैंड के पास होम ग्राउंड का फायदा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पार कई वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का अनुभव।

कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला
यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात को 8:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस खेल शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम को 7:30 बजे किया जाएगा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर फैंस को एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सेमीफाइनल का सफर, दोनों टीमों ने दिखाया था दम
इस मेगा फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में एकतरफा जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। दूसरी तरफ, मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेलते हुए 40 रनों की शानदार जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी भिड़ंत तय की।

भारत में कहां देख सकेंगे फाइनल मैच
भारतीय क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच का लाइव लुत्फ टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं। अगर आप टीवी पर इस मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध होगा। वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने वाले फैंस के लिए इस फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर की जाएगी। इस मुकाबले को आप अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं।

 

Related Posts

वेलिंगटन पहुंचे मोहम्मद सिराज, क्या दूसरे वनडे में मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा सहारा मिला है। स्टार…

‘मिस्टर क्रिकेट’ माइकल हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, कई बड़े टूर्नामेंट के लिए बने सलाहकार

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा, हसी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581