कोपरा बांध बनेगा तभी राजनीति छोड़ेंगे गोपाल भार्गव, विधायक की घोषणा से सियासी हलचल

सागर

जिले के रहली क्षेत्र से नौ बार के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है। बहेल स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में भार्गव ने कहा कि कोपरा सिंचाई परियोजना का बांध बनवाने के बाद वे राजनीति छोड़ देंगे। उनके इस बयान ने क्षेत्र में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

नौरादेही टाइगर रिजर्व के कारण 957.16 करोड़ रुपये पहुंची लागत

दरअसल, रहली क्षेत्र में प्रस्तावित कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना को चार अक्टूबर 2018 को प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमिपूजन भी किया था। तब परियोजना की लागत 292.38 करोड़ रुपये थी और 9,990 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया था।

लेकिन वर्ष 2023 में नौरादेही अभयारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद वन भूमि से जुड़ी अड़चन आई। परियोजना के दायरे में आने वाली 268 हेक्टेयर वन भूमि के एवज में विभाग को करीब 400 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति देनी है। निजी जमीनों के भू-अर्जन का खर्च जुड़ने से पुनरीक्षित लागत 957.16 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसके लिए कैबिनेट और साधिकार समिति की मंजूरी जरूरी है।

2028 का विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत

बांध पूरा होने में पांच साल से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2028 का विधानसभा चुनाव भार्गव ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद बांध के दायरे में आने वाली वन भूमि का मुआवजा 15 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर पहुंच गया है। प्रोजेक्ट शासन स्तर पर लंबित है। इसे समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

 

Related Posts

ई-साक्ष्य एवं क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पुलिस ने मात्र तीन माह में राष्ट्रीय स्तर पर 26वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंचकर बड़ी उपलब्धि की हासिल

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय समिट…

जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों पर नहीं पड़ेगा समान नागरिक संहिता का प्रभाव

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और कर्तव्यों का दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित सशक्त राष्ट्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581