श्रमिकों के लिए खुशखबरी, CM विष्णुदेव साय आज करेंगे 39.67 करोड़ रुपये ट्रांसफर

रायपुर.

CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह दोपहर 12 बजे के करीब पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुचेंगे. जहां आयोजित ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

कार्यक्रम में शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों  का सम्मान किया जाएगा.

1 .45 लाख से अधिक श्रमिकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता
रायपुर.
प्रदेश के 1 लाख 45 हजार 841 श्रमिकों और उनके परिवारों को आज बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 39.67 करोड़ रुपये की राशि DBT के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे. इस राशि से श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान ही राशि का अंतरण किया जाएगा.

सुकमा में आज लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप
रायपुर. सुकमा जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए 24 अगस्त, सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में मेगा आयुष्मान कैंप का आयोजन किया जाएगा. कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में 186 टीमें तैनात रहेंगी. मेगा कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी. कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अपनी सुविधा के अनुसार कैंप में पहुंचकर कार्ड बनवा सकें. जिला समन्वयक आयुष्मान कार्ड अमृतेश ठाकुर ने बताया कि छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे. इनमें कुन्ना, मिचवार, डब्बा, पुसगुन्ना, कुंदनपाल, अधिकारीरास, पालेम, पेरमारास, कावराकोपा, चिड़पाल, कंकेपाल, टाहकवाड़ा, चियुरवाड़ा, टोंगरास, बोदरास, पेदारास, कुकानार, कोडरीपाल-2, सौतनार, कोकावाड़ा, गुम्मा, नेतानार, तालनार, गंजेनार, कवासीरास, उरमापाल, गुड़रा, मेखावाया, चिपुरपाल और केरातोंग शामिल हैं.

Related Posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

इंदौर पुलिस की अभिनव पहल यातायात नियमों के पालन में अब आम नागरिक भी निभाएंगे प्रहरी की भूमिका

भोपाल  मध्यप्रदेश में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा अभिनव पहल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581