75 प्रतिशत अंक वाली छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन, गार्गी योजना में कुल 6000 रुपये का लाभ

बाड़मेर
राजस्थान की मेधावी बेटियों के लिए अच्छी खबर है। गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 के तहत पात्र छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2026 निर्धारित की है। फाउंडेशन की सचिव उषा शर्मा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (मुख्यालय) माध्यमिक को निर्देश जारी कर जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक पात्र छात्रा का आवेदन समय पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

इन योजनाओं के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर एवं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली पात्र छात्राओं को कुल 3000 से 5000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। आवेदन विद्यालय स्तर से शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।

गार्गी पुरस्कार : दो कक्षाएं, दो किस्तें और 6000 रुपए का प्रोत्साहन
गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त के लिए माध्यमिक परीक्षा-2026 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली तथा सत्र 2026-27 में कक्षा 11 में नियमित अध्ययनरत छात्राएं पात्र होंगी। इन्हें 3000 रुपए एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं द्वितीय किस्त के लिए माध्यमिक परीक्षा-2025 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली और वर्तमान सत्र में कक्षा 12 में नियमित अध्ययनरत छात्राओं को 3000 रुपए की राशि दी जाएगी। इस प्रकार योजना की दोनों किस्तों में पात्रता के अनुसार कुल 6000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा।

मेधावियों को 5 हजार
बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उच्च माध्यमिक परीक्षा-2026 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली पात्र छात्राओं को 5000 रुपए एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान एवं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की छात्राएं शामिल है।

जन आधार के जरिए मिलेगा भुगतान
सभी आवेदन विद्यालय के स्कूल लॉगिन से शाला दर्पण पोर्टल के 'लाभार्थी योजना पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। पुरस्कार राशि जन आधार एकीकरण एवं डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी तथा प्रमाण-पत्र भी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। आवेदन सबमिट करने से पहले छात्रा की अंकतालिका एवं जन आधार कार्ड में दर्ज नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और लिंग का मिलान करना जरूरी है। दोनों दस्तावेजों में विवरण समान नहीं होने पर आवेदन एवं भुगतान में तकनीकी समस्या आ सकती है।

लाभ पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी
शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मान देने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की महत्वपूर्ण पहल है। विभाग यह सुनिश्चित करे कि आवेदन संबंधी लापरवाही या तकनीकी त्रुटि के कारण कोई भी पात्र छात्रा इस लाभ से वंचित नहीं रहे। सभी विद्यालय समय पर आवेदन भरवाएं और जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

 

Related Posts

देवास पुलिस की प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल

तलवार के हमले में घायल महिला और मासूम बच्चे को स्वयं वाहन चलाकर पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों पर…

मुख्यमंत्री साय ‘कोडेकॉन-2026’ के चौथे वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित होगी आधुनिक मेडिसिटी, सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर हुई 21,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581