फ्रांस की लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में एंट्री, अब मोरक्को से होगी टक्कर

नई दिल्ली
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन जारी है. एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. 5 जुलाई (रविवार) को फिलाडेल्फिया के फिलाडेल्फिया स्टेडियम में भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मुकाबले में एम्बाप्पे ने पेनल्टी पर मैच का इकलौता गोल दागा और अपनी टीम को जीत दिलाई.

करीब 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच खेले गए इस मुकाबले में पराग्वे ने फ्रांस को लंबे समय तक गोल करने का मौका नहीं दिया. लेकिन 70वें मिनट में VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) के दखल के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली. पराग्वे के डिएगो गोमेज पर फाउल का फैसला आने के बाद एम्बाप्पे ने बिना गलती किए गेंद को गोल में पहुंचा दिया.

फीफा वर्ल्ड कप में कीलियन एम्बाप्पे का ये 19वां गोल रहा. खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 19 मैचों में हासिल की है. अब वह लियोनेल मेसी (20 गोल) से सिर्फ एक गोल पीछे हैं. अर्जेंटीना के कप्तान और महान फुटबॉलर मेसी फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले प्लेयर हैं.

गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे
कीलियन एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में अब तक 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष पर हैं. लियोनेल मेसी ने भी सात गोल किए हैं, लेकिन एम्बाप्पे ने इस वर्ल्ड कप में दो असिस्ट भी किए हैं. चार साल पहले कतर में आयोजित वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता था, लेकिन फाइनल में मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और फ्रांस के कई हमलों को नाकाम किया. उन्होंने कीलियन एम्बाप्पे के दो खतरनाक शॉट्स को इंजरी टाइम में रोका, जबकि मनु कोने के शानदार प्रयास को भी गोल बनने से बचा लिया. हालांकि, पेनल्टी पर वह एम्बाप्पे को रोक नहीं सके.

फ्रांस ने लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. अब उसका सामना मोरक्को से होगा. यह मुकाबला 10 जुलाई को फॉक्सबोरो के बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. फ्रांस की नजर अब लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल की ओर बढ़ने पर होगी, जबकि कीलियन एम्बाप्पे की कोशिश मेसी का रिकॉर्ड तोड़ने और एक बार फिर गोल्डन बूट जीतने की रहेगी.

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581