पूर्व छात्र ने साथियों संग रची रंगदारी साजिश, पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा

पानीपत
जिले के एक शिक्षण संस्थान के चेयरमैन से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों अजय, रोहित, अमित और रिहान को गिरफ्तार किया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित अजय वर्ष 2022 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। वर्ष 2026 में वह वापस भारत लौट आया। यहां आने के बाद उसका संपर्क कुछ युवकों से हुआ और उसने रंगदारी की साजिश रची। सबसे पहले अजय ने रोहित को अपने साथ जोड़ा। इसके बाद रोहित ने अमित से संपर्क किया, जबकि अमित ने रिहान को योजना में शामिल किया।

गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी
पुलिस जांच में सामने आया कि रिहान संबंधित शिक्षण संस्थान का पूर्व छात्र रह चुका है। इसी कारण उसके पास संस्थान के चेयरमैन का मोबाइल नंबर था। रिहान ने चेयरमैन का नंबर अपने साथियों को उपलब्ध कराया, जिसके बाद आरोपितों ने फोन कर सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चारों आरोपित आपस में एक मोबाइल एप के जरिए वीडियो काल कर बातचीत करते थे, जिससे उनकी गतिविधियों का आसानी से पता न चल सके। इसी माध्यम से पूरी साजिश तैयार की गई और रंगदारी मांगने की योजना बनाई गई।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपितों को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपित पानीपत जिले के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वे पहले भी इस तरह की किसी वारदात में शामिल तो नहीं रहे। साथ ही मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच जारी है।

 

Related Posts

MP में किसानों के लिए सरकार के दो विकल्प तैयार, 12 जिलों में सूखे के हालात; राहत के लिए बनेगा प्लान

भोपाल  मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण पर सरकार का फोकस है। दो दिन पूर्व सीएम मोहन यादव ने पांढुर्णा ​के किसानों से बातचीत कर किसानों के हित में काम करने…

छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए बच्चों का बैंक खाता जरूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

रांची   सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना और उसका विवरण विद्यालय के अभिलेख में रखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी बच्चों का एकल या संयुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581