बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फोकस, बागबाहरा और बिहाझर में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

बागबाहरा और बिहाझर के बच्चों की प्रतिभा निखारने पर फोकस, व्यवस्थाएं सुधारने के  निर्देश

बच्चों की सुरक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर देना होगा जोर:- डॉ वर्णिका शर्मा

 बागबाहरा
 छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बागबाहरा प्रवास के दौरान प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, बागबाहरा एवं बिहाझर क्षेत्र में संचालित बालक गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। कन्या छात्रावास में बच्चियों के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने, लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम को सुव्यवस्थित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बिहाझर स्थित बालक गृह में बड़े बच्चों की तीरंदाजी के प्रति रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण की सराहना की और साथ ही, छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए आवश्यक खेल सामग्री एवं उपकरण उपलब्ध कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, व्यवस्थित स्टडी रूम तैयार करने तथा भंडार गृह की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण का उद्देश्य केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि उनकी रुचि, प्रतिभा, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना भी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Related Posts

बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

रायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आज की जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी।…

आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

रायपुर अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस टीम ने आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581