आलू की एक जैसी सब्जी से हो गए हैं बोर, तो बनाएं राजस्थान की मशहूर बेसन टांगरी

रोजाना लंच या डिनर में आलू की एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. राजस्थान की मशहूर बेसन की टांगरी आलू की सब्जी बनाकर देख सकते हैं. इसमें बेसन से लंबी-लंबी टांगरियां बनाई जाती हैं, जिन्हें हल्का फ्राई करके मसालेदार आलू की ग्रेवी में पकाया जाता है.

इस सब्जी को रोटी और चावल दोनों के साथ परोसा जा सकता है और इस सब्जी की खासियत है कि इसमें न तो पनीर की जरूरत पड़ती है और न ही किसी महंगी सामग्री की. घर में रखे बेसन और आलू से आप एक स्वादिष्ट और पेट भरने वाली सब्जी बना सकते हैं. इसे रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

बेसन की टांगरी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
बेसन की टांगरी
    2 कप बेसन
    1 छोटा चम्मच नमक
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    3 बड़े चम्मच तेल
    जरूरत के मुताबिक पानी

आलू की मसालेदार ग्रेवी
    400 ग्राम आलू
    आधा कप तेल
    1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    1 बड़ा चम्मच जीरा
    1 बड़ी इलायची
    2 मध्यम आकार के प्याज
    1 टमाटर
    5-6 हरी मिर्च
    आधा बड़ा चम्मच नमक
    आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1 लीटर पानी
    थोड़ा सा गरम मसाला
    बारीक कटा हरा धनिया

कैसे बनाएं बेसन की टांगरी आलू की सब्जी?
1. सबसे पहले बेसन का आटा गूंथें
एक बड़े बर्तन में बेसन लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और 3 बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो. इसे करीब 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.

2. टांगरियां बनाकर फ्राई करें
अब तैयार बेसन के आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें हाथों से लंबा व पतला आकार दें. कड़ाही में तेल गर्म करें और इन बेसन की टांगरियों को 2 से 3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. इन्हें निकालकर अलग रख दें.

3. तैयार करें मसालेदार ग्रेवी
अब उसी कड़ाही में जीरा और बड़ी इलायची डालें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. अब इसमें बारीक कटे या पिसे हुए प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं. फिर टमाटर और हरी मिर्च डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें.

4. आलू और सूखे मसाले मिलाएं
मसाले में नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब छिले और कटे हुए आलू डालें. सभी चीजों को मसाले के साथ कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि आलू में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए.

5. ग्रेवी में पकाएं बेसन की टांगरियां
अब कड़ाही में करीब 1 लीटर पानी डालें और आलू को नरम होने तक पकने दें. जब आलू अच्छी तरह पक जाएं और ग्रेवी तैयार हो जाए, तब इसमें पहले से फ्राई की हुई बेसन की टांगरियां डाल दें. कुछ मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएं, ताकि टांगरियां ग्रेवी का स्वाद सोख लें.

6. इस तरीके से करें सर्व
आखिर में ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. आपकी स्वादिष्ट बेसन की टांगरी आलू की सब्जी तैयार है. इसे गरमागरम रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान
    बेसन का आटा हमेशा थोड़ा सख्त गूंथें, ताकि टांगरियों को आसानी से आकार दिया जा सके.
    टांगरियों को बहुत ज्यादा न तलें, वरना वे सख्त हो सकती हैं.
    ग्रेवी में टांगरियों डालने के बाद बहुत देर तक न पकाएं, वरना वे ज्यादा नरम हो सकती हैं.
    अगर आपको गाढ़ी ग्रेवी पसंद है, तो पानी की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कम रख सकते हैं.

Related Posts

बिलासपुर में कोहरे की चादर से ढका शहर, ‘अकवान’ ने मौसम के रिकॉर्ड पर किया असर

बिलासपुर.  अकवान तूफान के प्रभाव के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब बिलासपुर जिले में भी दिखाई देने लगा है. रविवार सुबह से ही जिलेभर में घना कोहरा…

हरियाणा में भूमि सीमांकन की 2287 पेपरलेस रिपोर्ट स्वीकार, खानाकाश्त रिकॉर्ड की समीक्षा करेंगे सभी जिलों के डीसी

 चंडीगढ़  हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सीमा विवाद सुलझाने के लिए अभी तक 802 पिलर लगाए जा चुके हैं। दोनों राज्यों की सीमा पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा चिन्हित 1221…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581