जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शराब तस्करों पर आबकारी विभाग का शिकंजा

जयपुर
 आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।  

अवैध मदिरा पर कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा व बेगूं में आबकारी निरोधक दल की दबिश कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 15 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। साथ ही एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल से 62 पव्वे हथकड़ शराब के जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बीकानेर जोन में होटल, ढ़ाबों की चैकिंग एवं दबिश कार्रवाई के तहत बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, संगरिया, नोहर, चूरू, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ में ईपीएफ टीम ने 1800 लीटर वाॅश एव 5 भट्टियां नष्ट करते हुए बीयर 27 बोतल, देशी शराब 54 पव्वे, हथकड़ शराब 34 लीटर जब्त करते हुए 7 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर ग्रामीण आबकारी टीम ने चाकसू क्षेत्र के ग्राम माधोगढ़, तुंगा, बगरियां, नारायण बाबा की ढाणी, ढूंढ नदी क्षेत्र में कार्रवाई कर 25 हजार लीटर वाॅश सहित 15 भट्टियां मय उपकरण नष्ट की । साथ ही 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई। केकड़ी में दबिश की कार्रवाई में 200 लीटर वाॅश नष्ट कर 2 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। आबकारी थाना क्षेत्र ब्यावर में ईपीएफ टीम ने 400 लीटर वाॅश सहित 3 पुरानी भट्टियां नष्ट कर 6 बोतल हथकड़ शराब जब्त की। जोधपुर शहर, ग्रामीण, पश्चिम एवं सरदारपुरा में संयुक्त दबिश के तहत बीयर के 58 केन, देशी शराब के 87 पव्वे, 19 पव्वे आईएमएफएल सहित 4 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।

कोटा के रामगंज मंडी क्षेत्र में कार्रवाई के तहत 700 लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट कर अभियोग दर्ज किया। झुंझुनूं के चिड़ावा में 576 पव्वे अवैध मदिरा के जब्त किए गए। पाली सिटी में संयुक्त दबिश की कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई में हरियाणा निर्मित बीयर बडवाइजर के 24 केन बरामद कर अभियोग दर्ज किया।

प्रदेश के समस्त जिलों में भी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Posts

JAC, CBSE और ICSE के टॉपर्स की चमकेगी किस्मत, 15 नवंबर को विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

रांची   झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. वर्ष 2026 में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर रहे विद्यार्थियों को राज्य…

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, मधुमक्खी पालकों को महज 50 रुपये में बीमा सुरक्षा

चंडीगढ़. मधुमक्खी पालकों को नुकसान पर सवा छह लाख रुपये तक बीमा क्लेम मिलेगा। प्रदेश सरकार ने मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल कर लिया है। मधुमक्खी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581