JAC, CBSE और ICSE के टॉपर्स की चमकेगी किस्मत, 15 नवंबर को विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

रांची  
झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. वर्ष 2026 में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर रहे विद्यार्थियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी. 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. इस दौरान उन्हें नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप, मोबाइल और प्रशस्ति पत्र भी दिये जायेंगे. स्टेट टॉपर्स के अलावा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित होंगे. शिक्षा विभाग के अनुसार समारोह में कुल 235 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसे लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है.

स्टेट टॉपर्स को मिलेंगे तीन, दो और एक लाख रुपये
जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉप थ्री विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को तीन लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा. इसके अलावा सभी चयनित विद्यार्थियों को लैपटॉप और मोबाइल भी प्रदान किये जायेंगे. इस वर्ष सीबीएसई 12वीं के वोकेशनल संकाय के टॉपर्स को भी पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है. तीनों बोर्ड को मिलाकर कुल 80 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा.

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 12 टॉपर भी होंगे सम्मानित
समारोह में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा. दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 12 विद्यार्थी सम्मानित होंगे. इन्हें लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के विद्यार्थियों को भी उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया जायेगा.

जेईई, नीट और क्लैट में सफल विद्यार्थियों को भी मिलेगा पुरस्कार
विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. आकांक्षा कोचिंग के कुल 50 विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की तैयारी है. इनमें जेईई में सफल 35 और नीट में सफलता हासिल करने वाले 12 विद्यार्थी शामिल हैं. इसके अलावा क्लैट में सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा.

1.46 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि, 226 लैपटॉप भी बांटे जायेंगे
15 नवंबर को आयोजित समारोह में कुल 235 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके लिए 1.46 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि निर्धारित की गयी है. विद्यार्थियों को कुल 226 लैपटॉप, 80 मोबाइल और नौ टैब भी दिये जायेंगे. पुरस्कार वितरण को लेकर शिक्षा विभाग ने जिलों को विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

13 नवंबर तक देनी होगी विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सम्मान समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की जानकारी 13 नवंबर तक उपलब्ध करायी जाये. यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो ऐसी स्थिति में उसके माता-पिता समारोह में शामिल हो सकेंगे. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारी पूरी करने को कहा है.

 

Related Posts

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, मधुमक्खी पालकों को महज 50 रुपये में बीमा सुरक्षा

चंडीगढ़. मधुमक्खी पालकों को नुकसान पर सवा छह लाख रुपये तक बीमा क्लेम मिलेगा। प्रदेश सरकार ने मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल कर लिया है। मधुमक्खी…

अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, कई नेता और पुलिस अधिकारी जांच एजेंसियों के निशाने पर

चंडीगढ़. हैदराबाद में फर्जी काॅल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 261 करोड़ रुपये की ठगी के मामले के तार चंडीगढ़ से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581