बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

गुवाहाटी

आईपीएल 2026 के जारी रोमांच के बीच असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने बारसापारा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर्स को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है. ये इनाम लगातार बारिश के बीच भी शानदार तरीके से पिच और आउटफील्ड तैयार रखने के लिए दिया गया है.

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के तीनों होम मैचों के दौरान बारिश ने बार-बार खलल डाला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 11-11 ओवर का करना पड़ा, जबकि आरसीबी और सीएसके के खिलाफ मुकाबले भी मौसम से प्रभावित रहे. इसके बावजूद ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को मैच के लिए पूरी तरह तैयार रखा और खेल बिना बड़े देरी के हो सका.

ACA ने अपने बयान में कहा कि मुश्किल मौसम के बावजूद क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ ने बेहतरीन काम किया. उनके प्रयासों की वजह से मैच सुचारु रूप से हो पाए और गुवाहाटी के इस मैदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई.

इस सीजन में गुवाहाटी, राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड बना था, क्योंकि जयपुर में स्टेडियम के रेनोवेशन का काम चल रहा है. अब गुवाहाटी के मैच खत्म होने के बाद टीम 25 अप्रैल से अपने असली होम ग्राउंड सवाई मान सिंह में वापसी करेगी.

जयपुर स्टेडियम में हुए कई बदलाव
जयपुर के इस स्टेडियम में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. इसमें नए स्टैंड, लिफ्ट, LED फ्लडलाइट्स और मॉडर्न ड्रेसिंग रूम जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं. फैंस के लिए भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं, जिससे यह मैदान IPL 2026 के बाकी मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है.

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. टीम ने अपने चारों मैच जीते हैं और कप्तान रियान पराग की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन कर रही है. अब टीम 13 अप्रैल को हैदराबाद से भिड़ेगी. सनराइजर्स हैदराबाद की हालत उतनी अच्छी नहीं है. टीम 4 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है.
 

 

Related Posts

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

न्यूजीलैंड ने भारत का विजयरथ रोका, चौथे टी20 में 259 रन बनाकर 87 रनों से जीता मुकाबला

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581