हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए करते हैं प्रेरित

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी पहचानी जाएगी। जबलपुर से दूसरे शहरों को भी स्वच्छता की सीख मिलेगी। हमारे स्वच्छताकर्मियों के परिश्रम के परिणामस्वरूप ही मध्यप्रदेश को यह उपलब्धि मिली है। सनातन संस्कृति में दीपावली से पहले स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है। दीपावली पर माँ लक्ष्मी के साथ सफाई की प्रतीक झाड़ू का भी पूजन किया जाता है। शीतला माता स्वच्छता की देवी मानी जाती हैं। हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं। जबलपुर के सभी भाई-बहनों और सफाई मित्रों को बधाई देता हूं। जबलपुर को देश का दूसरा स्वच्छ शहर बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा है। आज समय है कि हम सभी मिलकर जबलपुर को देश का नंबर-1 शहर बनाने का संकल्प लें। अलग-अलग श्रेणियों में ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, देपालपुर, बुधनी, सागर, देवास सहित मध्यप्रदेश के शहरों को 27 में से 9 पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जबलपुर के मानस भवन में "सफाई मित्र सम्मान" समारोह में ये विचार व्यक्त किये। मुख्य़मंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सम्मिलित सफाई मित्रों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मियों के प्रयासों को स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री  मोदी ने सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए "नमस्ते योजना" की शुरुआत की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रत्येक पैरामीटर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। जबलपुर नगर निगम को 182 सीएनजी व्हीकल मिलेंगे। गार्बेज कलेक्शन स्टेशन और इंटीग्रेडेट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है। उन्होंने देशभर में स्वच्छता के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री  मोदी ने सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए नमस्ते योजना की शुरुआत की है, जिसमें सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सफाईकर्मियों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी सफाईकर्मियों से अपने आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल द्वारा स्वच्छता संरक्षण के बाद स्वच्छ शहर घोषित किए।

महाकौशल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर पर माँ नर्मदा की विशेष कृपा है। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर की योजना बनाई है। आरजीपीवी के तीन हिस्सों में एक विश्वविद्यालय जबलपुर में भी स्थापित होने वाला है। महाकौशल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आने वाला समय जबलपुर का होगा, कई बड़ी सौगातें महाकौशल क्षेत्र को मिलेंगी। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के सभी शहर आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती है। राज्य सरकार जनजातीय नायकों को पूरा सम्मान प्रदान करते हुए कार्यक्रमों की रचना कर रही है। जनजातीय नायक बिरसा मुंडा के जयंती सप्ताह की प्रदेश में आज से शुरुआत हो रही है। वीरांगना रानी दुर्गावती और राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह की नगरी जबलपुर में पहला कार्यक्रम हो रहा है।

महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिला है। कोरोना के समय में सफाई मित्रों ने सैनिकों के समान कार्य किया। हमारे स्वच्छता सेनानियों की बदौलत ही जबलपुर और ग्वालियर को पुरस्कार मिले और प्रदेशवासी गौरवान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, उनके परिजन तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।

 

Related Posts

छठ घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छठ पर्व को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं…

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण

रायपुर किसी समाज का गौरव केवल उसके गौरवशाली अतीत में नहीं, बल्कि वर्तमान में उसकी पहचान, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा तथा भविष्य के निर्माण के अवसरों में भी निहित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581