EPFO Joint Declaration: PF खाते में नाम, जन्मतिथि समेत ये डिटेल घर बैठे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

 नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते में दर्ज नाम, जन्मतिथि या पिता के नाम में छोटी सी गलती भी आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. इसकी वजह से आपका पीएफ क्लेम अटक सकता है, एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर करने में दिक्कत आ सकती है और पेंशन का लाभ लेने में भी समस्या हो सकती है. अच्छी बात यह है कि अब इन गलतियों को ठीक कराने के लिए आपको बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन (Joint Declaration) की सुविधा दी है. इसके जरिए आप घर बैठे पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और नौकरी से जुड़ी जानकारी में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका। 

PF खाते में कौन सी जानकारी सुधार सकते हैं?

ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा के जरिए सदस्य अपने पीएफ खाते में दर्ज कई जानकारियों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि सुधार के लिए सही जानकारी दर्ज करना और उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज देना अहम है. ऑनलाइन आप अपने ईपीएफओ खाते में मुख्य रूप से ये विवरण घर बैठे कर सकते हैं…

    सदस्य का नाम
    जन्मतिथि
    पिता या पति का नाम
    नौकरी जॉइन करने की तारीख
    नौकरी छोड़ने की तारीख
    रोजगार से जुड़ी अन्य जानकारियां

5 स्टेप में ऑनलाइन सुधार के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगइन करें

सबसे पहले EPFO के आधिकारिक मेंबर पोर्टल पर जाएं. यहां अपना UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा दर्ज करके लॉगइन करें। 

स्टेप 2: जॉइंट डिक्लेरेशन विकल्प चुनें
लॉगइन करने के बाद मेन्यू में दिए गए 'Joint Declaration Facility' विकल्प पर जाएं. इसी के जरिए आप खाते में दर्ज गलत जानकारी को सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 

स्टेप 3: सुधार वाली जानकारी सिलेक्ट करें
अब स्क्रीन पर आपके खाते से जुड़ी जानकारियां दिखाई देंगी. इनमें से जिस विवरण में सुधार करना है, उसे चुनें. उदाहरण के लिए नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम या नौकरी ज्वाइन करने की तारीख। 

स्टेप 4: सही जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
अब संबंधित जानकारी का सही विवरण दर्ज करें. नाम की स्पेलिंग और जन्मतिथि जैसी चीजों को अच्छी तरह जांच लें. इसके बाद पोर्टल पर मांगे गए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। 

स्टेप 5: आवेदन सबमिट करें
आखिरी चरण में भरी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को दोबारा जांच लें. सब कुछ सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका आवेदन आगे की प्रक्रिया और नियोक्ता (Employer) व EPFO के वेरिफिकेशन के लिए भेज दिया जाएगा। 

पीएफ खाताधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए EPFO ने अक्टूबर 2026 में एक महीने का 'विशेष अभियान 6' चलाया था. श्रम और रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान संगठन ने कुल 2,36,021 जन शिकायतों का निपटारा किया. यह 2,05,000 शिकायतों के तय लक्ष्य से करीब 15 फीसदी ज्यादा था. इनमें से 2,02,984 शिकायतों का समाधान EPFO के अपने शिकायत निवारण पोर्टल EPFiGMS के जरिए किया गया. वहीं, बाकी 33,037 शिकायतें केंद्रीय शिकायत निवारण पोर्टल CPGRAMS के माध्यम से सुलझाई गईं। 

WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस और पासबुक
EPFO ने सदस्यों के लिए डिजिटल सेवाओं को भी आसान बनाया है. अब खाताधारक EPFO की वेरिफाइड WhatsApp सेवा के जरिए भी अपने पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इस सुविधा से आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. पासबुक में दर्ज जानकारी देख सकते हैं. खाते के हालिया 5 लेन-देन का ब्योरा जान सकते हैं। 

अगर आपके पीएफ खाते में नाम, जन्मतिथि या नौकरी से जुड़ी कोई जानकारी गलत दर्ज है, तो उसे नजरअंदाज न करें. समय-समय पर अपने खाते की डिटेल्स को आधार और दूसरे आधिकारिक दस्तावेजों से मिलाते रहें. गलती दिखने पर ऑनलाइन सुधार के लिए आवेदन करें, ताकि भविष्य में क्लेम, ट्रांसफर या पेंशन से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके। 

Related Posts

आज होगा देश के स्वच्छ शहरों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2025-26

नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी।‘स्वच्छता की नई…

जलवायु परिवर्तन का कहर जारी, अक्टूबर में रिकॉर्ड गर्मी के बाद 2026 दूसरा सबसे गर्म साल बनने की राह पर

नई दिल्ली दुनिया 2026 को रिकॉर्ड पर दूसरा सबसे गर्म साल बनाने की राह पर है. यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने शुक्रवार को यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581