रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

भोपाल
रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिये हर संभव उपाय करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिंहस्थ में सतत विद्युत आपूर्ति के लिये अभी से सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल दें। साथ ही वसूली भी हर महीने करें। अधिक दिनों के बिल लंबित होने पर वसूली में कठिनाई आती है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी कार्यों की सतत समीक्षा कर उन्हें पूरा करायें।

बिजली बिलों की त्रुटियाँ शीघ्र दूर करें
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली बिलों से संबंधित त्रुटियों का निराकरण शीघ्र कराया जाये। इसके लिये उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करें और बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संसाधनों में वृद्धि के बावजूद ट्रिपिंग में अपेक्षित कमी क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सतत समीक्षा करें। तोमर ने कहा कि कम्पनियों के एमडी संभाग स्तर पर बैठक कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति और माँग की सतत समीक्षा होनी चाहिये।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अजय गुप्ता, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऋषि गर्ग और एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

पीडब्लूडी की राज्य स्तरीय कार्यशाला में गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार पर मंथन

एनआईटी के विशेषज्ञों और वरिष्ठ अभियंताओं ने दिया प्रशिक्षण सड़क, पुल एवं भवन निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, सर्वेक्षण, प्राक्कलन, निविदा प्रक्रिया और सड़कों के रखरखाव की दी गई ट्रेनिंग मुख्य अभियंता…

34,604 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 28,535 हुए शामिल, परीक्षा में 82.46 प्रतिशत रही उपस्थिति

सही उत्तर पर मिलेगा एक अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की होगी कटौती रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न 26 विषयों के 1812 रिक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581