‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

रायपुर

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आज रायपुर स्थित अशोका पाम मीडोज सोसाइटी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में   राजेश मूणत,   अनुज शर्मा,  राजीव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल वृक्षारोपण का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना से जुड़ा जन-अभियान है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान के माध्यम से देशवासियों को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने का भावनात्मक और पर्यावरणीय संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि आज बढ़ते शहरीकरण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच वृक्षों का महत्व और भी बढ़ गया है। पेड़ हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, मिट्टी के संरक्षण, तापमान को संतुलित रखने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 अग्रवाल ने कहा कि एक पेड़ लगाना प्रकृति को दिया गया हमारा छोटा-सा योगदान है, लेकिन जब यही संकल्प करोड़ों लोगों का बन जाता है तो इसका प्रभाव बहुत व्यापक होता है। हमें अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

हरियाली बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है। लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में छांव, स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को पौधरोपण से जोड़ना चाहिए।

प्रकृति संरक्षण के साथ पर्यटन विकास को भी मिलेगा लाभ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां के घने वन, नदियां, जलप्रपात, पहाड़ और जैव विविधता पर्यटन की बड़ी ताकत हैं। पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास एक-दूसरे के पूरक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रकृति को संरक्षित रखते हुए पर्यटन स्थलों का विकास करना राज्य की प्राथमिकताओं में शामिल है। हरित और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने से पर्यटकों को बेहतर प्राकृतिक अनुभव मिलेगा और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार एवं आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

जनभागीदारी से बनेगा हरित और स्वस्थ छत्तीसगढ़

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। 

मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि आइए, अपनी मां की स्मृति और सम्मान में एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करें। प्रकृति सुरक्षित होगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने की अपील की।

Related Posts

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए…

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581