शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम: 51 स्कूलों ने नहीं भरा RTE डेटा, जल्द करें अपलोड

झज्जर.

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने आरटीई अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों द्वारा सीट घोषणा प्रक्रिया की समय सीमा में विस्तार किया है। निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अब पोर्टल पर डेटा सबमिशन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

यह निर्णय पोर्टल पर डेटा सब्मिशन की समीक्षा के बाद लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कई निजी स्कूलों ने अभी तक अनिवार्य जानकारी साझा नहीं की है। झज्जर जिले की बात हो तो यहां पर कुल 366 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय हैं, जिनमें से 315 ने अपनी जानकारी अपडेट कर दी है, जबकि 51 विद्यालयों का डेटा अभी भी लंबित है। निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले निजी स्कूलों से तत्काल डेटा की समीक्षा और सत्यापन सुनिश्चित कराएं। पोर्टल पर ''एडिट अनलाक'' की सुविधा भी दी गई है, ताकि पूर्व में जमा किए गए आवेदनों में आवश्यकतानुसार सुधार किया जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ''फाइनल सबमिटेड'' चिह्नित आवेदन ही मान्य होंगे और अधूरे फार्म स्वतः रद्द कर दिए जाएंगे।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी झज्जर, राजबाला मलिक ने इस संबंध में स्कूलों से अपील करते हुए कहा, 'सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूल तत्काल पोर्टल पर सीट घोषणा की जानकारी अपडेट करें। आरटीई अधिनियम गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। समय सीमा का लाभ उठाते हुए सटीक डेटा सबमिट करें ताकि अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

आरटीई (RTE) दाखिलों के संशोधित शेड्यूल
गतिविधि                                           निर्धारित तिथि
निजी स्कूलों द्वारा सीट घोषणा             11.03.2026 से 20.03.2026
डीईईओ द्वारा सत्यापन प्रक्रिया             23.03.2026 से 29.03.2026
सत्यापित स्कूलों की सूची का प्रकाशन   01.04.2026 से 06.04.2026
अभिभावकों द्वारा आवेदन की शुरुआत     09.04.2026 से
लॉटरी परिणाम एवं स्कूल आवंटन          16.04.2026 से 20.04.2026
दाखिला प्रक्रिया                                    21.04.2026 से 30.04.2026
प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट)                     01.05.2026 से 05.05.2026

Related Posts

दिवाली की सजावट में न करें ये 5 गलतियां, एक चूक से लग सकती है घर में आग

दिवाली आने वाली है और ऐसे में घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है. कोई बालकनी में रंग-बिरंगी झालर लगाता है, तो कोई छत और दरवाजे…

दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी, घर पर आसान तरीके से करें तैयार

दिवाली पर जब घर में मेहमान आते हैं, तो चाय के साथ कुछ मीठा परोसने का मन जरूर करता है. हर बार बाजार की मिठाई लाने के बजाय इस बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581