स्कूलों में शिक्षक असंतुलन दूर करेगा शिक्षा विभाग, नई नियमावली से होगी व्यवस्था

पटना
सरकारी विद्यालयों में 40 हजार शिक्षकों की संख्या ऐसी है जो संबंधित विद्यालयों के लिए स्वीकृत पद के बगैर काम कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की पूरी सूची तैयार की है।

प्राथमिक विद्यालयों में ऐसे शिक्षकों की संख्या अधिक है। शिक्षकों की संख्या अधिक है और बच्चे उस हिसाब से कम हैं। नई स्थानांतरण नियमावली में इस विसंगति को दूर करने की तैयारी है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूर्व से यह नियम है कि एक विद्यालय में छात्रों की संख्या के हिसाब से कितने शिक्षकों का पदस्थापित किया जाएगा।

किस विषय के शिक्षक कितनी संख्या में रहेंगे इस संबंध में नियम है। विभाग के स्तर पर इसे देखा जा रहा। जिस विद्यालय में शिक्षकों की संख्या तय मानक से काफी अधिक है उसे उन विद्यालयों में व्यवस्थित किया जाएगा जहां शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।

अतिरिक्त शिक्षकों को किया जाएगा पोस्टेड
जिन विद्यालयों में तय मानक से अधिक शिक्षक हैं वहां नामांकन बढ़ने पर अतिरिक्त शिक्षकों को पदस्थापित किया जाएगा। नामांकन के आंकड़े भी विभाग को नियमित रूप से मिलते रहते हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग इस बात की मानीटरिंग भी करेगा कि किस-किस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही और वहां शिक्षकों की किस तरह से जरूरत है।

स्थानीय स्तर पर तैनात अधिकारियों से इस बारे में रिपोर्ट मंगाई जाएगी। नई स्थानांतरण नियमावली को केंद्र में रख शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सभी शिक्षकों के घर के पते का पूरा ब्योरा है। इसलिए स्थानांतरण में किसी तरह की अनियमितता की गुंजाइश नहीं।

 

Related Posts

किसान कल्याण पर केंद्र के साथ चर्चा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रखी मध्यप्रदेश की बात

कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़ी केन्द्रीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव मप्र के संदर्भ में रखी अपनी बात भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से मिलेट खरीदी दर बढ़ी, किसानों को मिलेगा 100 रुपये प्रति क्विंटल

कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मिलेट खरीदी दर बढ़कर हुई 100 रूपये प्रति क्विंटल यूएई, यूएस और यूरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581