पलामू टाइगर रिजर्व समेत सभी जंगलों में बंद रहेगा इको टूरिज्म, वन्यजीव सुरक्षा पर फोकस

रांची
राज्य के वनों में होने वाली पर्यटन समेत अन्य गतिविधियां एक जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहेंगी। वन क्षेत्र में रहने वाले जीवों की सुरक्षा और नए लगने वाले पौधों को बारिश में पनपने के लिए गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है।

पलामू टाइगर रिजर्व, दलमा समेत सभी वन क्षेत्र में इस दौरान सड़क निर्माण, बिजली के टावर लगाने जैसे कार्य भी बंद रहेंगे। मानसून और बारिश के इन तीन महीनों में वनक्षेत्र में दस लाख से ज्यादा नए पौधे भी लगाए जाएंगे।

कच्ची संरचना में होगा पानी का संचयन
वन एवं पर्यावरण विभाग ने इस दौरान वनों के विकास और नए पौधों के संरक्षण उपाय किए हैं। वर्षा के समय कच्ची संरचना में पानी का संचयन किया जाएगा। जून तक पलामू क्षेत्र में औसत से कम बारिश हुई है। ऐसे में नए लगने वाले पौधों की सिंचाई के लिए स्थानीय स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं।

कृषि वानिकी विशेषज्ञ संजय पांडे ने बताया कि राज्य के वनों में जुलाई से सितंबर कर ज्यादा बारिश होती है। लेकिन जून में लगने वाले पौधों को बचाने के लिए टैंकरों या अन्य माध्यम से पानी पहुंचाना ही विकल्प है।

इको टूरिज्म का बढ़ेगा दायरा
राज्य के वन क्षेत्र में मानसून के बाद होने वाली पर्यटन गतिविधियों में इको टूरिज्म का दायरा बढ़ाया जाएगा। जंगल सफारी के लिए बैट्री चालित वाहनों की संख्या 25 तक करने की योजना है।

इसके अलावा वन क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में सोलर आधारित विद्युत व्यवस्था की जाएगी। पलामू टाइगर रिजर्व के साथ लातेहार में बनने वाली सफारी का काम भी मानसून के बाद तेज किया जाएगा।

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581