घर पर करें आसान मैनीक्योर: धूल और टैनिंग से छुटकारा पाएं, पाएं मुलायम और चमकदार हाथ

 जिस तरह चेहरे का ख्याल रखना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह हाथों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है. खासकर गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से हाथों पर टैनिंग जमने लगती है, जिससे वे रूखे, बेजान और फीके नजर आने लगते हैं. ऐसे में कई लोग हाथों की सफाई और देखभाल के लिए पार्लर जाकर मैनीक्योर करवाते हैं.

हालांकि, इसके लिए हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आसानी से मैनीक्योर कर सकते हैं. यह न सिर्फ हाथों की गहराई से सफाई करता है, बल्कि डेड स्किन हटाकर उन्हें  मुलायम, साफ और खूबसूरत बनाने में भी मदद करता है. तो आइए जानते हैं घर पर मैनीक्योर करने का आसान तरीका.

कुछ देर हाथों को पानी में डालें
घर पर मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा-सा शैंपू और आधे नींबू का रस मिला दें. अब अपने दोनों हाथों को इस पानी में 10 मिनट तक डुबोकर रखें. इससे हाथों पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाएगी, साथ ही नाखून भी मुलायम हो जाएंगे.

अब करें स्क्रबिंग
मैनीक्योर का सबसे जरूरी हिस्सा स्क्रबिंग होता है. इसके लिए चावल के आटे में थोड़ा-सा दूध या दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट से हाथों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्क्रब करें. इससे डेड स्किन हटाने में मदद मिलेगी और हाथ पहले से ज्यादा मुलायम महसूस होंगे.

नाखूनों को दें अपनी पसंद की शेप
स्क्रबिंग के बाद अपने नाखूनों को मनचाहा आकार दें. फिर थोड़ा-सा नारियल तेल लेकर नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाएं. इससे नाखूनों के आसपास की त्वचा को नमी मिलेगी और नाखून भी हेल्दी रहेंगे.

आखिर में लगाएं होममेड पैक
अब अंत में बेसन, दूध और थोड़ा-सा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पैक को हाथों पर लगाकर लगभग 10 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से हाथ धो लें. चाहें तो इसके बाद अपनी पसंद का नेल पेंट भी लगा सकती हैं. नेल पेंट जल्दी सेट करने के लिए एक बाउल में बर्फ वाला पानी लें और हाथों को लगभग 30 सेकंड तक उसमें डुबोकर रखें.

अगर आप नियमित रूप से इस आसान होम मैनीक्योर रूटीन को अपनाती हैं तो आपके हाथ साफ, मुलायम और चमकदार बने रहेंगे. साथ ही धूप की वजह से होने वाली टैनिंग और रूखेपन की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है.

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581