IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्तों को लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह सीज़न के पहले दो हफ़्तों तक नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. CSK सोमवार शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है. धोनी को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा, "जल्द ठीक हो जाओ, Thala।".
संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग

धोनी के चोटिल होने से यकीनन फैन्स को निराशा हाथ लगी है.  धोनी की गैरमौजूदगी में, CSK विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी भारत के ओपनर संजू सैमसन को सौंप सकती है. सैमसन को पिछले दिसंबर में आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया था.  इसके लिए CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर सैमसन को अपनी टीम में लिया था।

अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद से, धोनी सिर्फ़ IPL में नजर आते हैं. पिछले सीज़न में, धोनी सुपर किंग्स के लिए सभी 14 मैचों में खेले, जिसमें उन्होंने 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 196 रन बनाए.  पिछले साल सीजन की शुरुआत में ही, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद, धोनी ने कप्तानी की बागडोर भी संभाल ली थी।

फैन्स को निराशा
पहले दो हफ्तों के लिए धोनी के न रहने से फैन्स निराश हो गए हैं. धोनी के न खेलने से आईपीएल का रोमांच भी थोड़ा काम हो गया है. लेकिन फैन्स दुआ कर रहे हैं कि माही जल्द से जल्द फिट होकर टीम में लौटे।

धोनी पहले 3 मैचों में नहीं दिखेंगे
धोनी अगर 2 हफ्ते तक बाहर रहे तो कम से कम 3 मैच मिस करेंगे. चेन्नई को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  खेलना है, फिर वो 3 अप्रैल को  चेन्नई में ही पंजाब किंग्स खेलेगी. इसके बाद 5 अप्रैल को तीसरा मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। 

इस खबर से साफ हो गया है कि 19वें सीजन के शुरुआती मैचों में फैंस को विकेट के पीछे 'माही' की जादुई कीपिंग और बल्ले से फिनिशिंग टच देखने को नहीं मिलेगा. धोनी 44 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में मांसपेशियों की चोट से उबरना आसान नहीं होता, मेडिकल टीम उन्हें जल्द फिट करने की कोशिश में जुटी है. अब देखना होगा कि धोनी बीच सीजन किस मुकाबले के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। 

धोनी का चोटिल होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका क्यों?
आईपीएल 2026 का सीजन दिग्गज एमएस धोनी के करियर का फेयरवेल सीजन माना जा रहा है. बढ़ती उम्र और फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते धोनी शायद अगला सीजन ना खेलें. इसलिए फैंस इस बार उन्हें हर एक मैच में देखना चाहते थे, लेकिन अब वो कई मैचों से बाहर रहेंगे।

धोनी इस लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) खिताब जिताया है. 2008 में डेब्यू के बाद से उन्होंने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि उनकी कप्तानी में सीएसके 10 से ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची है. धोनी एक बेहतरीन फिनिशर और विकेटकीपर हैं. उनका मैदान पर रहना ही कई विरोधी टीमों को दवाब में ला देता है, क्योंकि धोनी के पास टीम को चलाने और फंसे हुए मैचों में टफ फैसले लेकर टीम को वहां से निकालने की जबरदस्त कला और समझ है, इसलिए प्लेइंग 11 में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी कमी साफ तौर पर खलेगी। 

CSK Full Squad- एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फोक्स 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581