ढाबा स्टाइल चना दाल तड़का रेसिपी: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

 भारतीय खाने में दाल का अहम स्थान है और यह लगभग हर घर में किसी न किसी रूप में बनाई जाती है. लेकिन आप हर दिन एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ नया स्वाद चाहते हैं तो ढाबा स्टाइल चना दाल तड़का एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. घी और मसालों के तड़के से तैयार यह दाल खाने में बेहद टेस्टी लगती है. इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह रोटी, पराठे या चावल के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती है.

आज हम आपको घर पर आसानी से तड़के वाली चना दाल बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से झटपट बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

चना दाल तड़का बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप चना दाल
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
बारीक कटा हरा धनिया
चुटकीभर हींग
नमक स्वादानुसार
1-2 साबुत सूखी लाल मिर्च (ऑप्शनल)

ढाबा स्टाइल चना दाल तड़का बनाते कैसे हैं?

  • सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद कुकर में दाल, हल्दी, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर 3 से 4 सीटी आने तक पका लें.
  • अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालें. चाहें तो साबुत सूखी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर उसकी कच्ची महक खत्म होने तक पकाएं.
  • अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
  • जब मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें उबली हुई चना दाल डालकर अच्छी तरह मिला दें. दाल को 4-5 मिनट तक कम गैस पर पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह घुल जाए. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
  • गरमा-गरम ढाबा स्टाइल चना दाल तड़का तैयार है. इसे रोटी, तंदूरी रोटी, पराठे, जीरा राइस या सादे चावल के साथ परोसें.

इन बातों का ध्यान
    दाल को पहले भिगोने से वह जल्दी पकती है और स्वाद भी बेहतर आता है.
    तड़का हमेशा घी में लगाएं, इससे ढाबे जैसा स्वाद मिलता है.
    मसालों को अच्छी तरह भूनें, तभी दाल का स्वाद और खुशबू बढ़ेंगे.
    अगर दाल ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पतली कर सकते हैं.

 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581