मघड़ा मंदिर में भगदड़ से भारी तबाही, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने जताया दुख, घायलों का इलाज जारी

नालंदा
नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर (मघड़ा) में मंगलवार की सुबह उस वक्त मातम में बदल गई जब भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई. मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन अचानक मची अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए भागने लगे.

इस भगदड़ में 9 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं.

CM नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना से अत्यंत मर्माहत हैं और उन्होंने तुरंत राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों के लिए कुल 6 लाख रुपये के अनुग्रह अनुदान की घोषणा की है, जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2
लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और घायलों के समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सरकार ने साफ किया है कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
नालंदा में हुई भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और इसमें अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं.

सम्राट चौधरी डॉ. प्रेम कुमार और तेजस्वी यादव की संवेदना
इस हादसे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शोक प्रकट किया है. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार घायलों के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है और पीड़ितों को संबल प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।
सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के…
    
वहीं, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़ की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया है.

तेजस्वी यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
घटना के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है. वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है और राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज कराया जा रहा है.

इस हादसे के बाद मंदिरों और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे आयोजनों में बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

Related Posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

इंदौर पुलिस की अभिनव पहल यातायात नियमों के पालन में अब आम नागरिक भी निभाएंगे प्रहरी की भूमिका

भोपाल  मध्यप्रदेश में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा अभिनव पहल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581