14वीं JPSC परीक्षा की CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने JPSC-JSSC से मांगा जवाब

 रांची
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने मामले में जेपीएससी और जेएसएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह जनहित याचिका प्रार्थी हरिशरण देवगन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। याचिका में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की गई है।
 
जेपीएससी-जेएसएससी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी किया है। अदालत के इस कदम के बाद अब दोनों आयोगों को याचिका में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष रखना होगा

हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
JPSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा एवं उनसे हुई नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के इस आदेश से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली थी, जिनकी नियुक्तियां रद्द होने की आशंका थी।

अब 2025 की JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद JPSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर कानूनी लड़ाई और महत्वपूर्ण हो गई है।

सीबीआई जांच की मांग
बता दें कि, याचिका में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। प्रार्थी की ओर से मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद मामले में आगे की सुनवाई और आयोगों के जवाब पर नजर रहेगी।

 

Related Posts

हरियाणा के अस्पतालों और PHC का बनेगा डिजिटल मैप, एक क्लिक में दिखेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

चंडीगढ़  हरियाणा में अब सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की लोकेशन (स्थान) ढूंढना आसान हो सकता है। प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को एक डिजिटल मैप से जोड़ने की…

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

चंडीगढ़. IDBI बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया के विरोध में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी दो दिवसीय देशव्यापी भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

DA एरियर पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 22,818 करोड़ का बकाया स्वीकार; जानें किसे मिलेगा फायदा

DA एरियर पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 22,818 करोड़ का बकाया स्वीकार; जानें किसे मिलेगा फायदा

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581