हरियाणा के अस्पतालों और PHC का बनेगा डिजिटल मैप, एक क्लिक में दिखेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

चंडीगढ़
 हरियाणा में अब सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की लोकेशन (स्थान) ढूंढना आसान हो सकता है। प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को एक डिजिटल मैप से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके बाद लोग एक क्लिक करके जान सकेंगे कि उनके आसपास कौन-सा सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र या आयुष सुविधा उपलब्ध है।

इस योजना के तहत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष संस्थानों का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए जियोग्राफिकल इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) तकनीक की मदद ली जाएगी।

इस प्लेटफार्म पर स्वास्थ्य संस्थानों की लोकेशन, जरूरी जानकारी और तस्वीरें भी उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने रविवार को चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना की प्रगति की समीक्षा की।

किन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त?
बैठक में प्रदेशभर के स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग से जुड़ा डेटा भी दिखाया गया। इस डिजिटल व्यवस्था का फायदा सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को भी मिलेगा। मैप के जरिए अधिकारियों को पता चल सकेगा कि किन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त हैं और कहां अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों की जरूरत है।

इससे नए संस्थान खोलने, पुराने अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने और जरूरी निवेश की योजना बनाने में मदद मिलेगी। डा. मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों का डेटा एक ही प्लेटफार्म पर लाने और इसे आम जनता के लिए उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर योजना तैयार करना सरकार का उद्देश्य
इस पूरी व्यवस्था में हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एचएआरएसएसी) तकनीकी मदद करेगा। यह संस्था डिजिटल डेटा को संभालने और दूसरे सरकारी विभागों के साथ जानकारी साझा करने में सहयोग देगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी को आसान बनाना और प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर योजना तैयार करना है।

 

Related Posts

CM मोहन यादव का संदेश, दीपों का महापर्व नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर वृंदावन ग्रामों में पशुपालन पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी…

मंदिरों की संपत्ति के बेहतर उपयोग की तैयारी, कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों पर जोर

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंदिरों से जुड़ी जमीनों का उपयोग अब उनकी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। इन जमीनों पर कृषि के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581