योगी सरकार में नगर निगमों की प्रकाश व्यवस्था को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए किया गया मंथन

नगर निगमों ने 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट की लाइट से बदलने का दिया सुझाव

वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए गए निर्देश

लखनऊ
योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ₹40 करोड़ तथा मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के लिए ₹15.75 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस संबंध में बुधवार को सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट लाइट, रूफटॉप सोलर पावर प्लांट सहित विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर निगमों की ओर से सुझाव आया कि 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड किया जाय।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा शहरी क्षेत्रों को सौर ऊर्जा आधारित शहरों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों को गति देने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगमों द्वारा 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड करने तथा मोबाइल बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण सुविधा विकसित करने के सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, बैटरी स्टोरेज की सुविधा से डीजल जनरेटर पर निर्भरता एवं ईंधन व्यय कम करने में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को यूपीनेडा एवं नगर निगमों के बीच समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 सोलर सिटी योजना का उद्देश्य नगर निगमों में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 अनुसार प्रदेश में नवीन ऊर्जा एवं  ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देकर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है। इसके अंतर्गत शहरों की अनुमानित पारंपरिक ऊर्जा मांग में न्यूनतम 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकारी भवनों, सार्वजनिक परिसरों, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य शहरी सुविधाओं का सौरीकरण किया जाएगा।  बैठक में निदेशक यूपीनेडा रविंद्र सिंह एवं सचिव यूपीनेडा पंकज सिंह सहित विभिन्न नगर निगमों एवं मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Related Posts

प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में करें सहयोग – मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के कार्यों…

आस्था का आवेगः 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

-कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा देखा -श्रद्धालुओं ने रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन कर गुप्तारघाट सूर्यकुंड का भी किया भ्रमण -योगी सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581