दीपक चाहर के 1.5 लाख के 3 बल्ले चोरी, सोशल मीडिया पर मांगी मदद

नई दिल्ली
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक अजीब समस्या से जूझ रहे हैं। आगरा के एक प्रैक्टिस ग्राउंड में अभ्यास के दौरान उनके तीन बेहद महंगे बल्ले चोरी हो गए। इन तीनों बैट्स की कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों से सलाह मांगी है। वीडियो में चाहर ने बताया कि पिछले दिन शाम को मैदान से उनके बल्ले चोरी हुए हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि बल्ले चुराने वाले व्यक्ति को शायद यह अंदाजा भी नहीं होगा कि ये कितने महंगे हैं।

'योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास?'
अनोखे और मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखते हुए दीपक चाहर ने कहा कि उनके पास बल्ले वापस पाने के कई रास्ते हैं। उन्होंने कहा कि वे पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जा सकते हैं, या फिर सिर्फ भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं कि चोर उनके बल्ले लौटा दे। चाहर ने चुटकी लेते हुए कहा कि चोर शायद इन बल्लों को बेच देगा या फिर इनसे टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलेगा। उन्होंने चोर से अपील की कि वह बल्ले वापस कर दे। चाहर ने यहां तक ऑफर दिया कि अगर उस व्यक्ति को पैसे चाहिए, तो वे बल्ले के बदले उसे पैसे देने को भी तैयार हैं।

गेंदबाजी का अभ्यास करते वक्त गायब हुए बल्ले
दीपक चाहर के पिता और उनके कोच लोकेंद्र चाहर के अनुसार, यह घटना आगरा के अरतौनी स्थित चाहर-डावर ग्राउंड पर प्रैक्टिस के दौरान हुई। चाहर जब मैदान पर गेंदबाजी का अभ्यास करने गए, तो उन्होंने अपना किट बैग वहीं रख दिया था। लगभग एक घंटे बाद जब वे बल्लेबाजी के लिए लौटे, तो उनके तीनों प्लेयर-एडिशन बल्ले गायब थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा वीडियो
दीपक चाहर का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर चोरी होने पर खिलाड़ी पुलिस का रुख करते हैं, लेकिन चाहर की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए बनाई गई यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दीपक चाहर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम क्रमशः 16 और 31 विकेट दर्ज हैं। वे लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे हैं।

Related Posts

वेलिंगटन पहुंचे मोहम्मद सिराज, क्या दूसरे वनडे में मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा सहारा मिला है। स्टार…

‘मिस्टर क्रिकेट’ माइकल हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, कई बड़े टूर्नामेंट के लिए बने सलाहकार

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा, हसी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581