खीरे की चटनी रेसिपी: गर्मियों के लिए ठंडी और हेल्दी साइड डिश

 गर्मियों की चिलचिलाती धूप में अक्सर हमारा मन कुछ ऐसा खाने का करता है जो न सिर्फ हल्का हो, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाए. दोपहर के खाने में दाल-चावल या रोटी-सब्जी के साथ अगर कुछ रिफ्रेशिंग मिल जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में ककड़ी (खीरे) की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

यह चटनी खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. आज हम आपको घर पर आसानी से मिनटों में ककड़ी की चटपटी चटनी बनाने का तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 ताजी ककड़ी (बारीक कटी हुई या कद्दूकस की हुई)

1/2 कप ताजा दही:  (ऑप्शनल)

2-3 बड़े चम्मच मूंगफली का दरदरा पाउडर: (भुनी हुई मूंगफली को दरदरा कूट लें)

1 छोटा चम्मच हरी मिर्च और अदरक (बारीक कटा हुआ या पेस्ट)

 1 छोटा चम्मच भुना जीरा और काला नमक

हरा धनिया और नींबू

नमक स्वादानुसार

ककड़ी से चटनी बनाते कैसे हैं?
    सबसे पहले ककड़ी को अच्छे से धोकर छील लें. अगर छिलका सॉफ्ट है तो बिना छीले भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अब इसे बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें. अगर ककड़ी में पानी ज्यादा है तो हल्का सा निचोड़ लें.
    एक बाउल में कटी हुई ककड़ी लें. इसमें भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर डालें.
    अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालें. ऊपर से थोड़ा सा सादा नमक और नींबू का रस निचोड़ें.
    इसके बाद बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें.
    अब आपका टेस्टी और हेल्दी चटनी तैयार है. इसे दाल-चावल, रोटी या परांठे के साथ परोसें.

यह चटनी क्यों है खास?
ककड़ी (खीरे) की चटनी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. गर्मियों में यह शरीर को अंदर से ठंडक देती है और हीट से बचाने में मदद करती है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है. इस चटनी में इस्तेमाल होने वाला दही, जीरा और अदरक डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देते हैं.

 

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581