जगदलपुर में सरकारी आवासों पर संकट, आकाशवाणी कॉलोनी खाली होने से कर्मचारी बेहाल

जगदलपुर.

केंद्र सरकार के कई विभागों में पदस्थ कर्मचारी सरकारी आवास के लिए परेशान हैं, लेकिन जगदलपुर की आकाशवाणी कॉलोनी के मकान खाली पड़े हैं. करीब 49 साल पहले शुरू हुए आकाशवाणी केंद्र के कर्मचारियों के लिए इस कॉलोनी का निर्माण किया गया था.

बताया जाता है कि यहां करीब 300 आवास बनाए गए थे, जिनमें कभी ढाई सौ से अधिक कर्मचारी और उनके परिवार रहते थे. लेकिन आकाशवाणी और दूरदर्शन में नई भर्ती नहीं होने और लगातार तबादलों के चलते अधिकांश मकान खाली हो गए. अब कॉलोनी के कई आवास रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रहे हैं और परिसर में गंदगी भी पसरी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही सुनसान मकानों में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ जाती है. जन अधिकार मोर्चा एवं सामाजिक कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने खाली आवासों के उपयोग का सुझाव दिया है. उनका कहना है कि संभागीय मुख्यालय में केंद्र सरकार के 23 से अधिक विभाग संचालित हैं, जिनके कर्मचारी आवास की समस्या झेल रहे हैं.

ऐसे में खाली मकानों को केंद्र सरकार के दूसरे विभागों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को आवंटित किया जा सकता है. इससे एक ओर कर्मचारियों को आवास मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सरकारी संपत्ति का बेहतर उपयोग हो सकेगा. कभी रौनक से भरी रहने वाली कॉलोनी के मौजूदा हालात ने सरकारी आवासों के रखरखाव और उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Posts

मोकामा टाल में सुधरेगा जल प्रबंधन, किसानों को बाढ़ और जलजमाव से मिलेगी राहत

 पटना मोकामा टाल क्षेत्र के किसानों को जलजमाव व बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में जल संसाधन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टाल क्षेत्र में बाढ़…

झारखंड स्थापना दिवस इस बार पखवाड़े भर मनेगा, मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी सरकार

रांची  झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार पूरे पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581