ईरान युद्ध में सैनिकों की मौत पर विवाद, ट्रंप प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल

वॉशिंगटन
 डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन कथित तौर पर ईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की सही जानकारी नहीं दे रहा है। ट्रंप प्रशासन पर मरने वाले सैनिकों की जानकारी छुपाने का इल्जाम पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पैनेटा और दूसरे डिफेंस एक्सपर्ट ने लगाए हैं। रक्षा विभाग ने पिछले ढाई महीनों से प्रेस ब्रीफिंग नहीं की है। इससे इन दावों को बल मिला है कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के चलते सैनिकों की मौतों को छुपा रहे हैं। पैनेटा ने गार्डियन से बात करते हुए कहा है कि पेंटागन ईरान युद्ध में हताहत अमेरिकी सैनिकों के बारे में जानकारी साझा करने में शर्मनाक रवैया अपना रहा है।

अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने के आंकड़े द गार्डियन ने बताते हुए कहा है कि अब तक युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 18 और घायलों की संख्या 430 हैं। पेंटागन ने बीते सोमवार को कहा है कि 7 जुलाई के बाद से 100 सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि उसने यह भी कहा कि 96 प्रतिशत सैनिक ड्यूटी पर लौट आए हैं।

अमेरिकी सैनिकों की मौत पर सवाल
रक्षा विभाग ने शुरू में आंकड़े जारी नहीं किए थे लेकिन बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक अलग रिपोर्ट में कहा गया कि पेंटागन की वेबसाइट पर मरने वालों की संख्या 18 से घटाकर 14 कर दी गई थी। एक अधिकारी ने इसके लिए डाटा में अस्थायी तौर पर आई गड़बड़ी को जिम्मेदार बताया है।

अफगानिस्तान और इराक युद्धों के दौरान पेंटागन की साप्ताहिक ब्रीफिंग करने वाले लियोन पैनेटा कहते है कि अमेरिकी लोगों से जानकारी छिपाने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है। विदेश विभाग के पूर्व प्रवक्ता नेड प्राइस मानते हैं कि यह प्रेस के साथ सामान्य टकराव से आगे है। इसका मकसद जनता को युद्ध की असल कीमत से बचाना है।

सही समय पर रिपोर्टिंग ना होने से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इरादों पर गंभीर सवाल उठते हैं। सैनिकों की कई चोटों या जान के नुकसान का पता महीनों या सालों तक नहीं चल पाता है।

प्रेस ब्रीफिंग को किया सीमित
द गार्डियन के अनुसार, पांच महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से पेंटागन ने मीडिया की पहुंच को लगातार सीमित किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स, NPR और पोलिटिको जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के लंबे समय से चले आ रहे डेस्क हटा दिए गए हैं। इनकी जगह ट्रंप के प्रति अनुकूल माने जाने वाले न्यूज संस्थानों को दी गई है।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा कि पूर्व की तुलना में ट्रंप प्रशासन पेंटागन मीडिया के प्रति अधिक शत्रुतापूर्ण रहा है। प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने इस बात से इनकार किया कि विभाग हताहतों की रिपोर्ट को कम करके दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ईरान में अमेरिकी अभियानों के बारे में लगातार रियल-टाइम अपडेट दिए हैं।

ईरान युद्ध में अमेरिका का खर्च
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हफ्ते ईरान के साथ अमेरिकी युद्ध को लेकर भी तीखे सवालों और विरोध का सामना किया है। अनुमान के मुताबिक, इस युद्ध पर अब तक अमेरिका के 37.5 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी सेना और वाइट हाउस की प्राथमिकताओं के लिए 95 अरब डॉलर का पैकेज तैयार कर रही है।

 

Related Posts

बांग्लादेश में राजनीतिक उत्पीड़न और कट्टरपंथ पर शेख हसीना का बड़ा बयान

ढाका  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के मौजूदा हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में राजनीतिक उत्पीड़न बढ़ रहा है. महिलाओं…

1100 किलो के टेलीस्कोप की धरती पर वापसी से हलचल, क्या इंसानों को है कोई खतरा?

वाशिंगटन नासा का 22 साल पुराना ऐतिहासिक नील गेह्रेल्स स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुका है. अंतरिक्ष में दो दशक से ज्यादा समय तक सेवा देने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581