यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय नाविकों पर मंडराया काला सागर खतरा

नई दिल्ली
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर (Black Sea) के समुद्री क्षेत्र में कमर्शिलय जहाजों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह शहर ओडेसा में शनिवार (25 जुलाई) को एक और मर्चेंट वेसल 'MV AGN Ragnar' हमले का शिकार हो गया।

इस जहाज पर चार भारतीय नागरिक (नाविक) सवार थे। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को बयान जारी कर पुष्टि की है कि चार में से दो भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि बाकी दो लापता भारतीय क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हमला, दूतावास रख रहा नजर
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, "25 जुलाई को ओडेसा पोर्ट पर मर्चेंट वेसल MV AGN रागनर पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जहाज पर 4 भारतीय नागरिक सवार थे। ताजा जानकारी के मुताबिक, 2 भारतीय सुरक्षित हैं और अन्य 2 के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।"

दूतावास ने आपातकालीन स्थिति के लिए फोन नंबर (+38 0933559958) भी जारी किया है।
यह घटना इसलिए भी बेहद चिंताजनक है क्योंकि महज कुछ ही दिन पहले, 19 जुलाई को ओडेसा पोर्ट से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज 'MV Golden Leo' पर हुए हमले में 4 भारतीय नाविकों की जान चली गई थी। उस घटना के बाद भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ रूसी राजनयिक को तलब किया था।

विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त ट्रैवल एडवाइजरी
काला सागर में जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों में अब तक कम से कम 5 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी भारतीय नाविकों और मर्चेंट नेवी कर्मियों के लिए एक विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अप्रैल महीने से काला सागर में कमर्शियल जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे जोखिम भरे समुद्री रास्तों से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विदेश मंत्रालय ने नाविकों को सलाह दी है कि किसी भी शिपिंग कंपनी या रिक्रूटमेंट एजेंसी के साथ काम शुरू करने से पहले जहाज का रूट, रुकने वाले पोर्ट, बीमा कवर, सुरक्षा इंतजाम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की पूरी जानकारी हासिल कर लें।

इमरजेंसी नंबर
काला सागर क्षेत्र में फंसे या किसी भी तरह की सहायता चाहने वाले भारतीय नाविक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
    भारतीय दूतावास, मॉस्को (रूस): +7 9652773414
    भारतीय दूतावास, कीव (यूक्रेन): +38 0933559958

Related Posts

अमेरिकी संसद पर ट्रंप की पकड़ कमजोर, डेमोक्रेट्स के बहुमत से बढ़ेंगी राष्ट्रपति की मुश्किलें

वाशिंगटन अमेरिकी मिडटर्म चुनाव हारते ही बड़बोले ट्रंप की अकड़ ढीली हो गई है. पूरे चुनाव के दौरान बयानबाजी, पैंतरेबाजी और रिटोरिक्स पर चलने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है…

अमेरिकी राजनीति में अब्दुल की चर्चा तेज, सीनेट पहुंचकर रच सकते हैं इतिहास

वाशिंगटन :अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के लिए मतदान के बाद अब नतीजों का ऐलान किया जा रहा है. इस बार दुनिया भर की जिन सीटों पर खासतौर से नजर लगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581