पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल

पाकिस्तान के पहले Netflix ओरिजिनल शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. एक तरफ भारत सरकार नेटफ्लिक्स को साफ तौर पर याद दिलाया है कि पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध न कराया जाए, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने इस मांग का विरोध करते हुए भारत पर ही सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने इसे कला और संस्कृति को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश करार दिया है.

नेटफ्लिक्स को सरकार का साफ संदेश
मामले में सबसे पहले भारत सरकार का रुख सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह 8 मई 2025 को जारी सरकारी एडवाइजरी का पालन करे और पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करे.

मंत्रालय को पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में संभावित रिलीज को लेकर कई शिकायतें और आपत्तियां मिली थीं. इसके बाद नेटफ्लिक्स को जून में दी गई अपनी पुरानी प्रतिबद्धता याद दिलाई गई है. दरअसल, जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को बताया था कि उसने पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या सीरीज भारत के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराई है. अब सरकार चाहती है कि प्लेटफॉर्म अपना वही रुख कायम रखे.

पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को सुनाई खरी-खोटी
भारत में शो को रोकने की मांग के बीच पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि पहले खेल को, फिर पानी को और अब कला-संस्कृति को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है.

अहसान इकबाल ने ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन की मांग पर सवाल उठाते हुए लिखा कि आखिर कोई क्रिकेट मैच को राजनीतिक खतरा और टीवी ड्रामा को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा कैसे मान सकता है? उन्होंने भारत को 'बड़ा होने' की सलाह देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेलने दिया जाना चाहिए, पानी को बहने देना चाहिए, कलाकारों को अपनी कला दिखाने देनी चाहिए और दर्शकों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है.

पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि बता रहे मंत्री
अहसान इकबाल ने एक अलग पोस्ट में इस सीरीज को पाकिस्तान की ड्रामा इंडस्ट्री और सांस्कृतिक निर्यात के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उनका कहना है कि Netflix और Disney जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने और मिडिल ईस्ट-नॉर्थ अफ्रीका (MENA) कंटेंट रीजन से तालमेल बनाने की कोशिशों से पाकिस्तानी कलाकारों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है.

4 दिसंबर को रिलीज होना है शो, भारत में स्ट्रीमिंग पर सस्पेंस
'जो बचे हैं संग समेट लो' नेटफ्लिक्स का पहला पाकिस्तानी ओरिजिनल शो है, जिसे नेटफ्लिक्स के मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका डिवीजन ने कमीशन किया है. यह सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. हालांकि, भारत में इसे स्ट्रीम किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) भी शो का विरोध कर चुके हैं. दोनों संगठनों ने अधिकारियों से मांग की थी कि इसे भारत में रिलीज न होने दिया जाए. अब सरकार की एडवाइजरी और पाकिस्तानी मंत्री के बयान के बाद इस शो की रिलीज को लेकर विवाद और गर्म हो गया है.

Related Posts

Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने

आज की जेन जी की प्लेलिस्ट में नए गाने, रैप, इंडी म्यूजिक और वायरल रील् सॉन्ग्स की भरमार है. लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं, जिनका जादू वक्त के साथ कम…

26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर

26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन मायानगरी मुंबई को एक बार फिर दहलाने की धमकी मिली है. गुरुवार को मिले एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581