कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर विवाद, दिवाली को बताया मानव जनित रोग

सहारनपुर
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है.' उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। 

केवल सरकार के भरोसे इसका समाधान नहीं हो सकता. इमरान मसूद ने कहा, 'ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं. ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं.' उन्होंने आगे कहा कि चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं करेगी. लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है। 

ये लोग दिमागी रूप से विकृत- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिवाली और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है.' मसूद ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. इमरान मसूद ने कहा, 'ये लोग दिमागी रूप से विकृत लोग हैं. ये सिर्फ नेगेटिव बात करते हैं. और दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है. लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. सरकार उनकी हो या हमारी हो, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर नहीं करेगी. लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। 

चुनाव आयोग पर भी की टिप्पणी
इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग घिरा हुआ है और घबराहट में बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है. मसूद ने लोगों की आवाज दबाए जाने का भी आरोप लगाया। 

बता दें कि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और एअर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है. सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक में रही, जहां AQI 400 तक दर्ज किया गया. वहीं, पूसा में AQI 398 दर्ज किया गया। 

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 380, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372 और सिरीफोर्ट में 375 दर्ज किया गया. इसके अलावा आया नगर में AQI 360, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364 और आईआईटी दिल्ली में 361 रहा। 

Related Posts

अब अलग से सस्पेंशन ऑर्डर की जरूरत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रखा जाता है,…

अब कैश नहीं, डिजिटल पेमेंट पर जोर! 500 और 2000 के नोट बंद करने के पक्ष में चंद्रबाबू नायडू

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने 500 और 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581