CM साय ने संजय सिंह के दावे को किया खारिज, बोले- डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में तेज हुआ विकास

रायपुर.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार को हाईजैक करने वाले बयान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है.

अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के हर काम को पूरा कर रहे हैं. 18 लाख प्रधानमंत्री आवास किसानों का वादा पूरा कर रहे हैं. 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी बंधन का पैसा हम दे रहे हैं. सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है. बहुत अच्छा काम हो रहा है.

E20 पेट्रोल को लेकर ‘मोदी सिर्फ वोटों की भाषा समझते हैं’ वाले अरविंद केजरीवाल के बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी 12 सालों में देश को आगे ले जा रहे हैं. उनका नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. आज हर क्षेत्र में तेजी से देश विकास कर रहा है. इसको पूरा देश जान रहा है. चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो. 12 साल पहले दसवें स्थान पर देश था, उसे चौथे स्थान पर लाकर खड़ा किए हैं. नए भारत का निर्माण कर रहे हैं. इसको पूरा देश देख रहा है. अगले हफ़्ते संसद में ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को पेश किए जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम इसका स्वागत हैं. इससे देश को लाभ होगा.

कांग्रेस के पास नहीं कोई मुद्दा
बस्तर के कई गांवों में पहली बार तिरंगा फहराए जाने को प्रोपगेंडा बताए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. कायदे से खुश होना चाहिए, क्योंकि 4 दशकों से ज्यादा समय तक बस्तर नक्सलवाद से ग्रसित रहा है, जिसके खात्मे के बाद अब 90 से ज्यादा गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा. 

Related Posts

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

चंडीगढ़. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। भले ही वे चंडीगढ़ के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे हों, लेकिन पंजाब…

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़ छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य से, प्रेप राइट इंस्टीट्यूट, पंचकूला द्वारा आज स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में एक विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581