SING FORUM में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर CM साय ने की चर्चा, निवेशकों को दिया सहयोग का भरोसा

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने राज्य की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों और निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया.

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब खनिज और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और वैश्विक निवेश के लिए भी तेजी से उभर रहा है. सरकार संसाधनों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सिंगापुर की तकनीकी दक्षता और शहरी विकास का अनुभव छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता के साथ मिलकर नई विकास संभावनाएं खोल सकता है. राज्य सरकार निवेशकों को अनुकूल नीतिगत वातावरण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

बैठक में टेक्नोलॉजी एंव प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, औद्योगिक अधोसंरचना और शहरी विकास के क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा हुई. साय ने कहा कि छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से निवेश के साथ रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी हस्तांतरण को भी बढ़ावा मिलेगा.

Related Posts

यूपी शिक्षक भर्ती: एक पद के लिए 47 अभ्यर्थियों में टक्कर, चयन की राह होगी कठिन

लखनऊ  आठ साल बाद आई बंपर यूपी शिक्षक भर्ती में तगड़ा कंपीटिशन होने वाला है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के हजारों पदों पर…

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल से थमेगी बसों की रफ्तार, स्थायी भर्ती और वेतन बढ़ोतरी समेत ये हैं प्रमुख मांगें

चंडीगढ़  हरियाणा में दीवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूटेगा, जिससे बस यात्रियों को दो दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने मांगों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581