नक्सलवाद के खिलाफ जंग में पुलिस बल के अदम्य साहस की CM साय ने की सराहना

रायपुर.

चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

पुलिस स्मृति दिवस बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है. माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दिन हमे वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. राष्ट्र और समाज के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा.

उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल वीर शहीदों का स्मरण का ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और राष्ट्र सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है. हमारे पुलिस जवान विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं. नागरिकों की सुरक्षा और समाज में शांति व्यवस्था बनाने सदैव तत्पर रहते हैं. छत्तीसगढ़ के लिए इस वर्ष का पुलिस स्मृति दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों तक नक्सलवाद की हिंसा और भय से प्रभावित रहे प्रदेश ने शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है. हमारे जवानों के साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान से निर्णायक सफलता मिली है.

Related Posts

बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

रायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आज की जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी।…

आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

रायपुर अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस टीम ने आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581