हाफिज सईद के खिलाफ जेल से जुड़ा दावा, लश्कर आतंकी नसीर मदनी ने मंच से खोले कई राज

इस्लामाबाद
पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकवाद को नेशनल पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करती है और फिर यह एक बार साबित हो गया है. पाकिस्तान को उसी के आतंकी खुलेआम मंच से एक्सपोज कर रहे हैं. पाकिस्तान में पलने और वहां से ऑपरेट करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नसीर मदनी ने अपने मुंह से बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान की आजादी यानी 14 अगस्त के मौके पर बहावलनगर में उसने मंच से भाषण देते हुए स्वीकार किया कि लश्कर के आतंकियों ने कश्मीर घाटी में घुसपैठ की है और लश्कर के सरगना हाफिज सईद ने कश्मीर में 10 हजार आतंकवादी भेजे थे.

पाकिस्तान अक्सर यह दावा करता है कि वह कश्मीरियों का भला चाहता है. वह उन्हें नैतिक समर्थन देता है. लेकिन जिस तरह नसीर मदनी ने खुलेआम भारत की जमीन पर 10 हजार आतंकी भेजने की बात स्वीकारी है, वह बताता है कि इन आतंकियों को पाकिस्तान सेना का खुला समर्थन है, वहां की सरकार और सेना इसका इस्तेमाल भारत पर हमले के लिए कर रही है.

नसीर मदनी ने क्या कहा?
सामने आए वीडियो में नसीर मदनी लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद की तारीफ में उसके गुनाहों का बखान कर रहा है. वह मंच से कहता सुना जा रहा है, "सुनो इसी हाफिज सईद ने कुर्बानी दी. आज वो जेल में है. वह पाकिस्तान का पहला ऐसा कैदी होगा, जिसकी गवाही देने वाला कोई नहीं था. लेकिन उसे सजा दी. सिर्फ इस वजह से कि उसने 10 हजार बच्चे कश्मीर के लिए, वतन की कुर्बानी के लिए पेश किया. लेकिन उसे सजा देकर बनारसी ठगों ने अंदर (जेल के) रखा हुआ है. वह आज भी चुप है."

मदनी के दावे के बाद, कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका और उसके नेटवर्क पर एक बार फिर सवाल उठे हैं.

Related Posts

Pakistan Hindu Population: 1941 से अब तक कितना बदला हिंदुओं का जनसंख्या अनुपात? ब्रिटिश रिपोर्ट के आंकड़ों ने खींचा ध्यान

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की स्थिति एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ब्रिटेन स्थित प्रवासी संगठन INSIGHT UK ने ब्रिटिश संसद में एक रिपोर्ट पेश कर…

बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों के कैंप को बनाया निशाना, BLF की महिला यूनिट समेत दो दस्तों के हमले का दावा

बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581