मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य कमान के सेनाध्यक्ष की रहेगी मौजूदगी

मेरठ
सरहद की रक्षा करते हुए दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 14 नवंबर को मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाली इस रैली में 2500 से 3000 पूर्व सैनिक, वीर नारियां और दिवंगत सैनिकों की पत्नियां शामिल होंगी। यह आयोजन न केवल देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने का अवसर बनेगा, बल्कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच भी बनेगा।
रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा (एवीएसएम) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों की मौजूदगी प्रदेश सरकार और भारतीय सेना की ओर से पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों के अतुलनीय योगदान को याद करने के साथ उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी।

एक मंच पर होगा पेंशन और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान
रैली का प्रमुख उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और दिवंगत सैनिकों के परिवारों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित मंच उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पेंशन संबंधी प्रकरणों, दस्तावेजों में त्रुटियों, लंबित दावों और अन्य देय सुविधाओं से जुड़े मामलों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी पात्र लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी देंगे। इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। साथ ही, उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

वीर नारियों के त्याग और बलिदान को मिलेगा सम्मान
रैली में वीर नारियों और दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के त्याग, संघर्ष और योगदान को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। यह मंच उन्हें अपनी समस्याएं रखने और संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करेगा। राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी इस पहल का अहम हिस्सा है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी सेना से जुड़ा रहेगा सम्मान और सहयोग का रिश्ता
भारतीय सेना की यह पहल इस संदेश को मजबूती देगी कि सैनिक का सेना से रिश्ता केवल सक्रिय सेवा तक सीमित नहीं होता। सेवानिवृत्ति के बाद भी सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहती है। इस रैली से सेवारत और पूर्व सैनिकों के बीच आपसी जुड़ाव, विश्वास और सम्मान का रिश्ता और मजबूत होगा। 'एक बार सैनिक, हमेशा सैनिक' की भावना के साथ आयोजित यह रैली राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देगी।

Related Posts

अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

भोपाल घर का बजट फिर बढ़ने वाला है। सांची का पैकेटबंद दूध शनिवार यानी 14 नवंबर से महंगा हो जाएगा। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) ने नई दरें जारी…

राजस्थान में सर्दी के साथ प्रदूषण का खतरा बढ़ा, अलवर से ज्यादा जहरीली हुई भिवाड़ी की हवा

अलवर सर्दी की शुरुआत के साथ ही अलवर और भिवाड़ी की हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। दिनभर हल्की धुंध छाई रहने और धूप बेअसर रहने से मौसम में बदलाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581