CG Weather Update: अगले 48 घंटे में मानसून लेगा वापसी, इन इलाकों में बदल सकता है मौसम

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने की उम्मीद है. शेष हिस्सों में बचे मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इस माह दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा. फिलाहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना है. दो दिन बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के संकेत हैं.

रायपुर में रविवार को कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 4 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है. फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.

अक्टूबर में मौसम का बदलेगा मिजाज
अक्टूबर का महीना प्रदेश के मौसम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहेगा. मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान दिन में गर्मी बनी रहेगी, जबकि रातें धीरे-धीरे सुहानी होने लगेंगी. नवंबर के पहले सप्ताह में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. ऐसे में दीपावली के आसपास रात में हल्की ठंड और दिन में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा प्रदेश का हाल
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई. सबसे गर्म इलाका रायपुर से लगा माना रहा, यहां 34.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह संकेत है कि अब रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरने से ठंड बढ़ेगी.

मौसम में बदलाव की वजह 
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा तेजी से आगे बढ़ रही है. अगले 2-3 दिनों छत्तीसगढ़ के अलावा मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है. यूपी और बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्क्युलेशन बना हुआ है.

बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी
राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में बारिश का वितरण काफी विविध देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर बलरामपुर जिले ने 165.3 प्रतिशत की औसत दर और 1556.6 मिलीमीटर बारिश के साथ वर्षा प्रतिशत के मामले में पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है. वहीं कुल वर्षा के मामले में नारायणपुर जिला 1720.2 मिलीमीटर के साथ सबसे आगे है. दूसरी ओर, राज्य के मैदानी और कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षित बारिश नहीं हो पाई है, जिनमें बेमेतरा जिला महज 674.9 मिलीमीटर बारिश और 80.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज करके सूची में सबसे निचले पायदान पर है.

भौगोलिक आधार पर राज्य के विभिन्न इलाकों का हाल देखा जाए तो उत्तर छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों के कई जिलों में जमकर बादल बरसे हैं. राजधानी रायपुर में सामान्य से काफी अधिक 1307.4 मिलीमीटर बारिश (135.4%) दर्ज की गई है. इसी तरह गरियाबंद में 1463.7 मिमी (130.7%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1181.4 मिमी (131.4%), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1216.9 मिमी (122.7%), और बालोद में 1311.8 मिमी (121.6%) वर्षा के साथ औसत का आंकड़ा काफी ऊपर रहा है.

Related Posts

पीडब्लूडी की राज्य स्तरीय कार्यशाला में गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार पर मंथन

एनआईटी के विशेषज्ञों और वरिष्ठ अभियंताओं ने दिया प्रशिक्षण सड़क, पुल एवं भवन निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, सर्वेक्षण, प्राक्कलन, निविदा प्रक्रिया और सड़कों के रखरखाव की दी गई ट्रेनिंग मुख्य अभियंता…

34,604 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 28,535 हुए शामिल, परीक्षा में 82.46 प्रतिशत रही उपस्थिति

सही उत्तर पर मिलेगा एक अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की होगी कटौती रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न 26 विषयों के 1812 रिक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581