CG Fraud Case: ₹22 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को नहीं मिली अग्रिम जमानत, फिर भी गिरफ्तारी से बचता रहा आरोपी

मुंगेली.

जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दर्ज 22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता हर्ष पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

उनका आरोप है कि न्यायालय द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जो चिंता का विषय है। जानकारी के अनुसार, थाना जरहागांव में शारदा प्रसाद पाठक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 296 एवं 351(3) के तहत 22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित अपराध दर्ज है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए माननीय प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंगेली की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 को न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी। इसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़, गवाहों को प्रभावित करने और जांच प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी कार्रवाई में देरी न्यायिक प्रक्रिया की भावना के अनुरूप नहीं है।

हर्ष पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही गिरफ्तारी में हो रही कथित देरी की जांच कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि यदि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आवश्यक कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रकरण की निष्पक्ष और प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करते हुए की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।

थाना प्रभारी बोलीं- पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाना उचित नहीं
मामले में थाना प्रभारी शोभा यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना विधि अनुसार जारी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाना उचित नहीं है। आरोपी के मिलते ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, शिकायतकर्ता जहां आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। ऐसे में अब इस मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Posts

मध्य प्रदेश में प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में बदलाव, CM मोहन यादव ने छोड़ा इंदौर का जिम्मा

इंदौर  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है, जिसके…

अखिलेश में राजनीतिक समीकरण बचाने की दिख रही बेचैनी: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

सपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले-  'बड़के भैया' को जवाब है या 'M' वाले इमरान भाई को 'ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से घबराए अखिलेश',…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581