Canva में 22% कर्मचारियों की छंटनी का फैसला, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा

 नई दिल्ली
Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने जा रहा है. इसकी वजह से करीब 22 परसेंट कर्मचारियों को छंटनी का सामना करना पड़ेगा. इस छंटनी की वजह से करीब 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। 

Canva के सीईओ मेलनी पार्किंस की तरफ से कर्मचारियों को मीमो ईमेल किया. सीईओ ने बताया है कि कंपनी मुश्किल समय से गुजर रही है. मीमो में उन्होंने लिखा है कि इसकी वजह से लोगों को होने वाली परेशानी और दुख के लिए माफी चाहता हूं।  

कंपनी के 37 देशों में करीब 5700 कर्मचारी हैं. इसमें भारत का नाम भी शामिल है. हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं है कि किस देश में कितने लोगों को निकाला है। 

कैनवा मुफ्त दे रही MacBook
हाल ही के दिनों में कई टेक कंपनियों ने छंटनी की है, लेकिन कैनवा की छंटनी का तरीका बेहद ही अलग है. वह नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को फ्री मैकबुक, 6 महीने सैलरी और एक साल के लिए मुफ्त में प्रीमियम लिंक्डइन का सपोर्ट मिलेगा। 

Canva छंटनी के बाद फ्री मैकबुक मिलेगा 
आमतौर पर कंपनी अगर किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालती है, तो उसको सेवरेंस पैकेज दिया जाता है. इस पैकेज के तहत कुछ महीने की सैलेरी आदि देती है. लेकिन कैनवा की छंटनी सबसे अलग है. कैनवा छंटनी में बाहर जाने वाले कर्मचारियों को कुछ खास सुविधाएं दे रही हैं. इसमें मुफ्त MacBook भी शामिल है. कंपनी के मेमो के मुताबिक, छंटनी का सामना करने वाले सभी 1271 कर्मचारियों को कंपनी ने MacBook रखने की परमिशन है। 

सीईओ का कहना है कि MacBook देने का मकसद यह है कि कर्मचारी अगर कंपनी छोड़ते हैं, तो उसके बाद भी उनके पास लैपटॉप रहे. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी जानती है कि बहुत से लोगों के पास खुद का पर्सनल लैपटॉप नहीं होता है. हालांकि कर्मचारियों को दिए जाने वाला लैपटॉप कौन सा है, उसकी जानकारी नहीं है। 

सालभर के लिए मुफ्त में LinkedIn Premium
Canva की तरफ से छंटनी में बाहर जाने वाले कर्मचारियों को मुफ्त में MacBook के साथ LinkedIn Premium का एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. ऐसे में कर्मचारी अपने करियर के लिए कोचिंग और इंटरव्यू आदि की तैयारी कर पाएंगे. कंपनी का कहना है कि वह अपनी टैलेंट एक्वाजिशन टीम को भी इस काम में लगाएगी, जिससे कर्मचारी अपना रेज्यूमे रिव्यू करा सकें और इंटरव्यू की प्रैक्टिस भी कर सकें. ऐसे में उन्हें अगली नौकरी की हासिल करने में सुविधा होगी।  

कैनवा की तरफ से सैलरी, हेल्थकेयर आदि मिलेंगे
कैनवा की छंटनी में नौकरी जाने वाले कर्मचारियों के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी. सीईओ ने बताया है कि प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने की सैलरी मिलेगी और उसमें कानूनी रूप से मिलने वाले सभी बेनेफिट्स भी शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह सर्विस सभी कर्मचारियों को मिलेगी फिर भले ही वह किसी भी देश में रहते हों। 

कैनवा कलेक्टिव फंड भी शुरू कर रही है. इस फंड के तहत छंटनी में प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को 10 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.9 लाख रुपये) की ग्रांट दी जाएगी. इससे जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। 

Related Posts

Stock Market Crash: बाजार में बिकवाली से मची खलबली, 2 लाख करोड़ रुपये साफ; टूटे कई बड़े स्टॉक

मुंबई      भारत का खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह दो साल का हाई लेवल है. महंगाई में तेज बढ़ोतरी के बाद…

Jensen Huang ने छोड़ी Nvidia की कमान, क्या थम जाएगी AI की रफ्तार? टेक जगत में चर्चा तेज़

वाशिंगटन Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी है और उसके चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर (CEO) जेनसन हुआंग (Jensen Huang) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581