7-सीटर EV खरीदना हुआ आसान! Mahindra XEV 9S की कीमत 12.65 लाख से शुरू, जानें पूरा ऑफर

मुंबई 
महिंद्रा ने अपने बैटरी-एज-ए-सर्विस प्रोग्राम को एक्सपैंड किया है. कंपनी की सभी ओरिजिन इलेक्ट्रिक एसयूवीज अब BaaS सर्विस के साथ उपलब्ध हैं. शुरुआत में महिंद्रा ने बीई 6 स्पोर्टेक (BE 6 SPORTEQ) को BaaS के साथ लॉन्च किया था. अब ये सुविधा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S) और एक्सईवी 9ई (Mahindra XEV 9e) के साथ भी मिल रही है। 

कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम एक्सपैंशन को ऐसे वक्त पर शुरू किया है. जब एमजी ने अपनी 7 सीटर एसयूवी टॉमाहॉक को लॉन्च किया है. एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी (MG Hector Tomahawk) की कीमत 19.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 23.50 लाख रुपये तक जाती है।  

वहीं इसके BaaS वर्जन की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है. वहीं बैटरी के लिए 4.9 रुपये प्रति किलोमीटर के देने होंगे. आइए जानते हैं महिंद्रा की एसयूवीज की बास (BaaS) प्राइसिंग। 

कितनी है कीमत? 
महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक की बात करें, तो इसकी BaaS प्राइसिंग 11.45 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं एक्सईवी 9एस (XEV 9S) की कीमत 12.65 लाख रुपये और एक्सईवी 9ई (XEV 9e) की कीमत 13.90 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. बास (BaaS) कंपनी के सभी वेरिएंट्स के साथ मिलेगा। 

महिंद्रा का बास (BaaS) प्रोग्राम में डुअल फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर के साथ आता है. इसमें बैटरी को अलग और कार को अलग फाइनेंस किया जाता है. बैटरी की ईएमआई 6975 रुपये से शुरू होती है. यानी प्रति किलोमीटर इसका खर्च 3.75 रुपये का आएगा. ये कैलकुलेशन 60 किलोमीटर की डेली रनिंग को ध्यान में रखकर महिंद्रा ने की है। 

रेंज और फीचर्स 
महिंद्रा एक्सईवी 9एस एक 7-सीटर कार है. इसके साथ 59kWh, 70kWh और 79kWh की बैटरी मिलती है, जो क्रमशः 521 किलोमीटर, 600 किलोमीटर और 679 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. ये कार रियर व्हील ड्राइव फीचर के साथ आती है. इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7 सेकंड का वक्त लगता है। 

वहीं महिंद्रा एक्सईवी 9ई एक 5 सीटर कार है. इसमें 59kWh और 79kWh की बैटरी मिलती है, जो 542 किलोमीटर और 656 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती हैं. इसमें भी रियर व्हील ड्राइव मोटर मिलती है. बिना बास (BaaS) के इस कार की कीमत 21.90 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। 

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, लेकिन कमर्शियल LPG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) के साथ हुई है. 1 नवंबर को पहला झटका एलपीजी यूजर्स को लगा है, क्योंकि…

फोन-फैशन के बाद टू-व्हीलर खरीदने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बना Amazon, सेल में 6 गुना की बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581