बिहार से झारखंड, बंगाल, यूपी समेत पांच राज्यों तक बढ़ेगी बस कनेक्टिविटी, जानें नए रूट

पटना
 बिहार से झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के लिए जल्द ही ढाई हजार से अधिक नई बसें चलाने की तैयारी है। इससे पांच राज्यों के छोटे-बड़े शहरों के बीच सड़क परिवहन संपर्क मजबूत होगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए बिहार से इन राज्यों के करीब 300 अंतरराज्यीय मार्गों पर बस परिचालन के परमिट के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी 27 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य परिवहन प्राधिकार के कार्यालय में जमा करनी होगी। परमिट के आवेदनों पर विचार के लिए 29 दिसंबर को प्राधिकार की बैठक निर्धारित की गई है।

झारखंड के लिए सबसे अधिक दो हजार बसों की रिक्तियां
विभागीय जानकारी के अनुसार, बिहार और झारखंड के बीच सबसे अधिक बसों के परिचालन की योजना है। दोनों राज्यों के बीच करीब दो हजार नई बसों के परमिट दिए जाने हैं।

इनमें सबसे अधिक 458 बसें पटना-रांची मार्ग पर चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा पटना-टाटा के बीच 153, पटना-देवघर के बीच 119, पटना-गिरिडीह के बीच 97 और पटना-दुमका के बीच 92 बसों के परमिट दिए जाएंगे।

बिहार के कई शहरों से झारखंड के लिए जुड़ेंगे नए रूट
झारखंड के लिए केवल पटना ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य शहरों से भी बस परिचालन की योजना है। बिहारशरीफ, आरा, सासाराम, बक्सर, गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर, बेगूसराय, छपरा, खगड़िया, सिवान, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार और राजगीर जैसे शहरों से झारखंड के विभिन्न शहरों के लिए परमिट दिए जाएंगे।

ओडिशा-बंगाल के लिए 350 से अधिक बसें चलेंगी
बिहार से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए करीब पांच दर्जन मार्गों पर 350 से अधिक बसें चलाने की तैयारी है। इनमें ओडिशा के लिए 240 से अधिक और पश्चिम बंगाल के लिए 130 से अधिक बसें शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के लिए पूर्णिया-कोलकाता, कटिहार-रामपुरहाट, सुल्तानगंज-मालदा, भागलपुर-रामपुरहाट वाया दुमका, दरभंगा-सिलीगुड़ी, मोतिहारी-सिलीगुड़ी और भागलपुर-दुर्गापुर जैसे मार्गों पर बसें चलेंगी।

पटना से भुवनेश्वर और बालासोर तक मिलेगी बस सेवा
ओडिशा के लिए पटना-बालासोर, बिहारशरीफ-बारीपदा, पटना-भुवनेश्वर, पटना-रायरंगपुर, बिहारशरीफ-रायरंगपुर, भागलपुर-राउरकेला, गया-सुंदरगढ़, औरंगाबाद-ब्रह्मपुर, गया-भुवनेश्वर और बिहारशरीफ-भुवनेश्वर जैसे मार्गों पर बस परिचालन के परमिट दिए जाने हैं। इससे बिहार के यात्रियों को ओडिशा के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन विकल्प मिलेंगे।

यूपी के पांच शहरों के लिए 60 से अधिक बसें
उत्तर प्रदेश के लिए बिहार से एक दर्जन से अधिक मार्गों पर 60 से अधिक बसों के परिचालन का प्रस्ताव है। इनमें पटना-वाराणसी, पटना-बलिया, देवरिया-पटना, वाराणसी-डेहरी, भभुआ-चंदौली, पटना-गोरखपुर और भभुआ-वाराणसी जैसे मार्ग शामिल हैं। इन बसों से बनारस, गोरखपुर, देवरिया, बलिया और आजमगढ़ सहित कई शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।

छत्तीसगढ़ के लिए दो दर्जन रूटों पर बसें
छत्तीसगढ़ के लिए भी दो दर्जन मार्गों पर 50 से अधिक बसों को परमिट दिए जाने की योजना है। इनमें अंबिकापुर-बोधगया, राजगीर-जशपुर, आरा-अंबिकापुर, पटना-जशपुर, भागलपुर-कुनकुरी, बिहारशरीफ-अंबिकापुर और सिवान-जशपुर जैसे मार्ग शामिल हैं। इन रूटों पर नई बसें चलने से बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी का विस्तार होगा।

 

Related Posts

गुरु नानक देव जी का प्रेम, समानता और मानवता का संदेश संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री साय

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था,…

झारखंड में राशन कार्ड का होगा सत्यापन, ई-केवाईसी अनिवार्य और नए कार्डों की बनेगी प्रतीक्षा सूची

 जामताड़ा झारखंड में राशन कार्डधारकों के लिए सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब लगातार छह माह तक राशन उठाव नहीं करने वाले लाभुकों के राशन कार्ड अस्थायी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581