गांव-कस्बों के छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका, बिहार में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग पूरे प्रदेश तक पहुंचेगी

पटना
 बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी निजी कोचिंग या दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राज्य में शुरू की गई निशुल्क JEE और NEET-UG कोचिंग के सकारात्मक परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे पूरे प्रदेश में विस्तार देने का संकल्प जताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी। उन्होंने लिखा कि मेधा किसी महंगे शहर या निजी कोचिंग की मोहताज नहीं होती।

सही अवसर मिलने पर रच सकते इति‍हास
सही अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी इतिहास रच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि पटना से शुरू हुआ निशुल्क JEE और NEET-UG कोचिंग का सफल प्रयोग अब पूरे बिहार में बदलाव की नई कहानी लिख रहा है।

अनुशासित माहौल और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन के दम पर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विद्यार्थी IIT, NIT, AIIMS और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेशभर में ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जैसे शहरों में पलायन नहीं करना पड़े। साथ ही उन्हें महंगी निजी कोचिंग का आर्थिक बोझ भी न उठाना पड़े।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर अवसर
मुख्यमंत्री के इस संदेश का जोर शिक्षा के अवसरों को गांव और कस्बों तक पहुंचाने पर है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को यदि स्कूल स्तर पर ही बेहतर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलता है तो उन्हें आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं करना पड़ेगा।

सरकार की योजना का उद्देश्य मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक सुलभ बनाना और बिहार के विद्यार्थियों को राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि बिहार की प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए अब अपने राज्य में ही अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related Posts

गुरु नानक देव जी का प्रेम, समानता और मानवता का संदेश संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री साय

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था,…

झारखंड में राशन कार्ड का होगा सत्यापन, ई-केवाईसी अनिवार्य और नए कार्डों की बनेगी प्रतीक्षा सूची

 जामताड़ा झारखंड में राशन कार्डधारकों के लिए सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब लगातार छह माह तक राशन उठाव नहीं करने वाले लाभुकों के राशन कार्ड अस्थायी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581