JEE Main के बिना BTech में दाखिला, 74 हजार सीटें खाली; 12वीं अंक और CUET स्कोर से प्रवेश का मौका

नई दिल्ली

BTech Vacant Seats Admission 2026: उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग अंतिम स्टेज में पहुंच गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से राजकीय और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इसमें नए व पुराने राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में लगभग 2000 सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों को मिलाकर कुल 74395 सीटें खाली हैं। इस स्पेशल राउंड में जेईई मेन के अलावा 12वीं के अंक या फिर सीयूईटी 2026 के अंकों से भी दाखिला मिलेगा। यानी जिन्होंने जेईई मेन नहीं दिया, वे भी एप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले एकेटीयू की ओर से अब तक पांच चरणों की प्रवेश काउंसिलिंग हो चुकी है। अब छठे चरण की विशेष काउंसिलिंग में 12वीं पास छात्रों को सीधे रजिस्ट्रेशन कराकर दाखिले का मौका मिल रहा है। इस चरण में अब तक 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

क्या है योग्यता, कौन ले सकता है इस राउंड में हिस्सा
इस काउंसलिंग में वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने काउंसलिंग में अभी तक पंजीकरण न कराया हो, जिन्हें कोई सीट आवंटित न हुई हो, या जिन्होंने मुख्य काउंसलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन सीट वापस (withdrawal) ले ली हो।

आपको बता दें कि मुख्य काउंसलिंग के समाप्त होने के बाद बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए आवश्यकतानुसार विशेष काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

सभी राज्यों के लिए अवसर
मुख्य काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश के निवासियों को वरीयता देने के बाद, विशेष काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य सभी राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

चॉइस अपग्रेडेशन का अवसर
मुख्य काउंसलिंग के दौरान आवंटित संस्थान में फिजिकल रिपोर्ट कर चुके छात्रों को विशेष काउंसलिंग में चॉइस अपग्रेडेशन का अवसर दिया जाता है।

कहां कितनी सीटें खाली
स्पेशल राउंड सीट मैट्रि्क्स के मुताबिक आईईटी लखनऊ में 238, कैश में 79, बीआईईटी झांसी में 247, केएनआईटी सुल्तानपुर में 189 सीटें खाली हैं। जबकि पुराने राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा में 52, अंबेडकरनगर में 33, कन्नौज में 83 व मैनपुरी में 118 सीटें खाली हैं। वहीं नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में गोंडा में 210, बस्ती में 181, प्रतापगढ़ में 221 व मिर्जापुर में 100 सीटें खाली हैं।

काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क- 1,000 रुपये
सीट कन्फर्मेशन शुल्क

यदि विशेष काउंसलिंग में पहली बार कोई सीट आवंटित होती है, तो सीट सुरक्षित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना आवश्यक है

सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 20,000 रुपये है।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹12,000 है।

आज तक देनी होगी चॉइस
12 अगस्त तक चॉइस देनी होगी और 13 अगस्त को सीट अलॉटमेंट होगा।

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581